संभल जिले के चंदौसी इलाके में रहने वाले युवक को उसकी प्रेमिका ने अलीगढ़ बुलाकर अपने भाई और एक दंपती के साथ मिलकर हत्या की थी। आरोपियों ने युवक को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। बेहोशी की हालत में पत्थर बांधकर उसको जवां नहर में फेंक दिया। युवक की पत्नी ने नौ जून को चंदौसी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कॉल डिटेल के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। युवक के परिजनों ने 28 मई जवां नहर में मिले शव के कपड़ों आधार पर पहचान की है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्रेमिका और उसके भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट निवासी फहीम (33) रंगाई पुताई का काम करता था। उसका रामपुर के थाना पटवाई गांव हाजीनगर निवासी प्रेमिका सायदा से नौ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फहीम ने सायदा को बताए बिना ही शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज सायदा आत्महत्या का प्रयास भी चुकी थी।
विज्ञापन
2 of 6
फहीम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसकी परेशानी को देखकर उसके भाई ने सायदा व दो अन्य आरोपियों के साथ फहीम की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दे दिया। चंदौसी के सीकरी गेट निवासी फहीम रंगाई पुताई का काम करता था। सायदा की मुलाकात उसकी एक सहेली ने 2013 में फहीम से कराई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और यह प्रेम में बदल गया।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि फहीम ने करीब चार साल पहले शादी कर ली थी और सायदा को नहीं बताया था। इस बात से नाराज सायदा कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी और वह परेशान रहती थी। आरोप है कि फहीम शादी के बाद भी सायदा से बात करता था।
4 of 6
थाने में फहीम के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ निवासी सलीम की पत्नी अफशाना उर्फ जोया सायदा की सहेली है। सायदा के भाई जीशान ने पुलिस को बताया कि बहन की परेशानी को देख उन्होंने फहीम की हत्या की साजिश रची। इस मामले में एक दंपती को भी शामिल किया। चारों ने योजनाबद्ध तरीके से फहीम को अलीगढ़ बुलाकर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मृतक की पत्नी और परिजन विलाप करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
28 मई को अलीगढ़ की नहर में मिला शव फहीम का था
अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज में बरौठा नहर पुल के पास 28 मई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने उसके कपड़ों के आधार पर अज्ञात शव की शिनाख्त फहीम के रूप में की है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज क्षेत्र में 28 मई को एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव करीब दस दिन पुराना था। हरदुआ गंज पुलिस ने काफी शिनाख्त कराने की कोशिश की थी पर पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए मृतक के कपड़े परिजनों को दिखाए, परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त फहीम के रूप में की।
हत्याकांड में शामिल दंपती से है सायदा की दोस्ती
पुलिस के मुताबिक प्रेमिका सायदा की मां का बदायूं के धार्मिक स्थल पर आना जाना है और वहां सेवा करती है। अलीगढ़ के थाना क्वारसी कस्बा फिरदौसनगर निवासी अफशाना और उसका पति शंभू उर्फ सलीम भी आते जाते हैं। वहीं पर सायदा की और अफशाना की दोस्ती हो गई। आरोपी दंपती नट हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना जाना है। इसके बाद सायदा के भाई जीशान ने दंपती के साथ मिलकर फहीम की हत्या की साजिश रची।