फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका हत्याकांड: 'बेटी को कत्ल कर छत से फेंका, दी गई थीं यातनाएं', पिता बोले इस रिपोर्ट में सामने आया सारा सच

Thu, 21 May 2026 09:17 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मोगा

सार

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने विवाहिता दीपिका नागर की दहेज हत्या के मामले में पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बेटी की हत्या करने के बाद छत से फेंका गया था। उसे यातनाएं दी गई थीं। मामले में अब तक पति, ससुर, सास और चाचा ससुर गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
1 of 9
Deepika Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने विवाहिता दीपिका नागर की दहेज हत्या के आरोप में सास पूनम और चाचा ससुर विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मामले में पति और ससुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

वहीं तीन आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की चार टीमें अलग-अलग जगह पर उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। जलपुरा गांव में 17 मई की रात विवाहिता दीपिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 


विज्ञापन

2 of 9
दीपिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख नकद की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर दीपिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने 18 मई को पति रितिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मंगलवार रात चाचा ससुर विनोद और बुधवार को सास पूनम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 9
सास और चाचा ससुर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं। इनमें दो ननद तन्नी व नेहा और चाचा ससुर प्रमोद शामिल हैं।
 

4 of 9
दीपिका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कुड़ीखेड़ा गांव निवासी दीपिका की शादी 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ हुई थी।
विज्ञापन

5 of 9
दीपिका के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपिका के पिता का आरोप है कि हत्या करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पीएम रिपोर्ट की चोटों के हिसाब से दीपिका को यातना दी गई थी।
 
विज्ञापन

6 of 9
दीपिका के शरीर पर निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपिका की आत्म शांति के लिए हवन यज्ञ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
कूड़ी खेड़ा गांव की बेटी दीपिका नागर की हत्या के तीन दिन बाद आत्मा शांति के लिए परिजन एवं ग्रामीणों ने हवन यज्ञ किया। हत्यारों की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीण एसीपी से मिले। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में तीन दिन पहले विवाहित दीपिका नागर की पीटकर छत से फेंककर हत्या करने का आरोप है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में दीपिका का ससुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपिका नागर की हत्या के मामले में पति समेत 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पति समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। कूड़ी खेड़ा गांव में बुधवार को दीपिका नागर की आत्म शांति के लिए हवन यज्ञ किया। परिजन एवं ग्रामीणों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

8 of 9
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : एएनआई
मुख्यमंत्री से मिलने जा सकता है परिवार
पिता संजय नागर ने बताया कि वह गांव के गणमान्य लोगों के साथ सहायक पुलिस अधिकारी से मिले। हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। 

 
विज्ञापन

9 of 9
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : पीटीआई
उन्होंने मांग की कि जघन्य कृत्य करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें