ग्रेटर नोएडा में दीपिका की मौत के मामले में पिता संजय नागर ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम में करीब 15 चोटों का उल्लेख है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद दीपिका को नीचे फेंका गया। संजय नागर ने कहा, आरोपियों को अगर उनकी बेटी को नहीं रखना था तो बता देते, मैं उसे ले आता। उसकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी।
कूड़ी खेड़ा गांव की बेटी दीपिका नागर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
संजय नागर ने बताया कि बेटी की शादी 11 दिसंबर 2024 को हुई थी और शादी में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से प्रताड़ना शुरू हो गई थी, हालांकि पहले मामले को परिवार के स्तर पर सुलझाने की कोशिश की जाती रही।
विज्ञापन
2 of 15
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : एएनआई
उन्होंने कहा कि घटना से करीब एक घंटे पहले वह ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव स्थित ससुराल से बेटी को समझाकर अपने घर लौटे थे। इसके कुछ देर बाद उन्हें दीपिका के छत से गिरने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर बेटी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
3 of 15
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : पीटीआई
बहन सारिका नागर ने बताया कि घटना वाली रात करीब 11 बजे उनकी दीपिका से बात हुई थी। बातचीत के दौरान उसने खुद को काफी परेशान बताया था। सारिका ने उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन अगले ही कुछ घंटों में दुखद खबर आ गई।
4 of 15
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : पीटीआई
उनका आरोप है कि दीपिका को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से फॉर्च्यूनर कार की मांग की जाती थी और शादी में दिए गए दहेज को लेकर ताने भी मारे जाते थे। इस मामले में पुलिस से पूर्व में कोई शिकायत नहीं की गई थी।
विज्ञापन
5 of 15
दीपिका के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता संजय नागर ने लगाए आरोप...उठाए सवाल
बोले-हत्या के बाद मेरी बेटी को नीचे फेंका गया
दीपिका के पिता संजय नागर ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम में करीब 15 चोटों का उल्लेख है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद दीपिका को नीचे फेंका गया। उन्होंने कहा कि पास में अस्पताल होने के बावजूद उसे करीब 20 किलोमीटर दूर ले जाया गया, जिससे इलाज में देरी हुई। अगर बेटी को पास के अस्पताल ले जाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
6 of 15
दीपिका के शरीर पर निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी को नहीं रखना था तो बता देते, मार क्यों डाला
संजय नागर ने कहा, आरोपियों को अगर उनकी बेटी को नहीं रखना था तो बता देते, मैं उसे ले आता। उसकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जिन आरोपियों के नाम एफआईआर में लिखे गए हैं सभी दीपिका की मौत के जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
7 of 15
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : पीटीआई
सास-ननद समेत चार आरोपी फरार, तलाश में पुलिस की चार टीमें दे रहीं दबिश
दीपिका नागर की कथित दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से दीपिका की सास, दो ननद और दो चचिया ससुर गिरफ्तारी के डर से घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर रखे हैं, जिससे पुलिस को उनकी तलाश में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
8 of 15
दीपिका की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : एएनआई
पिता संजय नागर ने दीपिका के पति ऋतिक, ससुर मनोज, सास पूनम, ननद नेहा और तन्नी व चचिया ससुर प्रमोद और विनोद के खिलाफ ईकोटेक-3 कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब तक पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं अन्य आरोपी घटना के बाद से जलपुरा स्थित घर में ताला लगाकर फरार हैं।
9 of 15
पुलिस की गिरफ्त में दीपिका का ससुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें बादलपुर और ईकोटेक-3 क्षेत्र के कई गांवों में रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से भी आरोपियों की तलाश कर रही है।
10 of 15
पुलिस की गिरफ्त में दीपिका का पति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम दीपिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरे दिन भी दीपिका के घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा।
11 of 15
दीपिका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कॉर्पियो व एक करोड़ से भी नहीं भरा लालच, फॉर्च्यूनर की मांग ने ली महिला की जान
ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में दहेज की लालच ने एक बार फिर होनहार बेटी की जिंदगी ले ली। शादी के महज 14 महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव कूड़ी खेड़ा बादलपुर निवासी विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
12 of 15
दीपिका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका कहना है स्कॉर्पियो गाड़ी और एक करोड़ रुपये दहेज में देने के बाद भी ससुराल वालों का मन नहीं भरा। वे फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। इसी को लेकर दीपिका नागर(24) की पिटाई की गई और फिर तीसरी मंजिल से फेंककर हत्या कर दी गई।
13 of 15
दीपिका के शरीर पर निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना के कारण विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
14 of 15
Deepika Death Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रविवार को भी हुई थी मारपीट
संजय नागर ने बताया कि 11 दिसंबर, 2024 को बेटी की थी। अच्छा दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रितिक, उसके पिता, मां पूनम, बहन नेहा व तन्नी और चाचा प्रमोद व विनोद फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
कई बार दीपिका की ससुराल पहुंचकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन हालात नहीं बदले। रविवार की दोपहर भी उसने फोन पर मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद वह साले बाबू प्रधान, निवासी एमनाबाद के साथ जलपुरा पहुंचे। उस समय भी ससुराल पक्ष का व्यवहार आक्रमक था।