फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटी और दामाद ने की बुजुर्ग मां की हत्या, फिर शव के साथ किया घिनौना काम

Sat, 16 Apr 2022 08:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के चपरगढ़ गांव के झाझर में बृहस्पतिवार रात बीमे के 15 लाख रुपये हड़पने के लिए बुजुर्ग मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटे का आरोप है कि बहन व जीजा ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए रसोई में शव डाला और गैस सिलिंडर का पाइप निकालकर आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दनकौर कोतवाली क्षेत्र में चपरगढ़ गांव निवासी वीरमा (60) कई साल से झाझर रोड पर बेटे विपिन, बहू व दो पोतों के साथ रह रही थीं। वीरमा की दो बेटियों का विवाह हो चुका है। एक साल से बेटा व बहू दिल्ली रहने लगे थे, जबकि पोते ऋषभ व आरंभ दादी के साथ ही रहते थे। वीरमा ने करीब 16 कमरों को किराये पर दिया हुआ है। बृहस्पतिवार रात वीरमा एक कमरे में पोतों के साथ सो रहीं थीं। शुक्रवार सुबह किरायेदार शशि रसोई से पानी लेने गई तो रसोई का बाहर से दरवाजा बंद था और वीरमा जली हुई अवस्था में पड़ी थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वीरमा के बेटे विपिन ने बड़ी बहन मीनू पर मां की हत्या कर जलाने का आरोप लगाया। बेटे का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद बीमे के 14 लाख रुपये वीरमा को मिले थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पैसे विपिन को दे दिए थे। इसका मीनू ने कड़ा विरोध कर कई दिन तक नाराजगी जताई थी। कुछ माह पहले मीनू ने मां का भी 15 लाख रुपये का बीमा करा दिया था। 

 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस 15 लाख रुपये को हड़पने के लिए ही मीनू और जीजा महावीर ने मां की हत्या कर हादसे का रूप देने के लिए रसोई में बंद कर आग लगा दी। 


 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वीरमा को हो चुका था आभास 
विपिन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात वह दिल्ली में था। रात लगभग नौ बजे मां वीरमा ने उसे कॉल कर कहा था कि मीनू उसे मार सकती है। जल्दी घर आकर मीनू के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दो। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे की शिकायत पर बहन-जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में मां का बीमा क्लेम हड़पने और पिता का बीमा क्लेम भाई को देने के विवाद में आरोपी दंपती के वारदात अंजाम देने की बात सामने आई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - अमित कुमार, डीसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें