फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: स्याना हिंसा का आरोपी जीता, शहीद सुबोध की पत्नी बोलीं- सरकार.. आज उनकी आत्मा बहुत रोई होगी

Tue, 04 May 2021 08:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
इंस्पेक्टर सुबोध उनकी पत्नी और योगेश राज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गोकशी को लेकर हुई स्याना हिंसा के आरोपी योगेश राज ने बुलंदशहर में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीत लिया है। इसी हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध सिंह शहीद हो गए थे। योगेश राज को चुनाव चिह्न कुल्हाड़ी मिला था। योगेश की जीत के बाद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आगे पढ़ें रजनी सिंह ने कैसे फेसबुक पोस्ट में अपना गुस्सा उतारा है.....
विज्ञापन

2 of 5
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला
शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी ने उन्होंने योगेश राज के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठाती एक फेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'सरकार... आज एक शहीद की आत्मा बहुत रोई होगी।' बता दें कि रजनी सिंह और उनका बेटा इन दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं और होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, वर्ष 2018 में गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना में जमकर बवाल और हिंसा हुई थी। सूचना पर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह स्थिति को नियंत्रण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के मामले में योगेश राज का नाम भी आया था। योगेश राज एक हिंदू संगठन से जुड़ा था। योगेश राज इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में जेल भी गया लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया।

4 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि योगेश राज ने इस बार बुलंदशहर के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा। सोशल मीडिया पर जैसे ही योगेश राज की जीत की खबरें वायरल हुईं। कई लोग इंस्पेक्टर की हत्या में नामजद होने के बावजूद योगेश राज के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल उठाने लगे। इसकी जानकारी मंगलवार को रजनी सिंह को हुई तो उन्होंने फेसबुक पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अन्य लोग भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, राजनीति भी शुरू हो गई है। एक सपा नेता ने लिखा है कि वर्ष 2022 में सपा आएगी और इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद हुए इंस्पेक्टर की पत्नी भी संक्रमित - फोटो : अमर उजाला
सीएम को लिखूंगी पत्र : रजनी सिंह
रजनी सिंह ने कहा कि मुझे योगेश राज के चुनाव लड़ने की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर उसके चुनाव जीतने की पोस्ट देखने के बाद ही उन्हें इसकी जानकरी हुई है। लेकिन वह इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगी। वह जानना चाहती है कि संगीन केस के आरोपी को चुनाव लड़ने की अनुमति किस आधार पर और क्यों दी गई?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें