फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: फॉच्यूर्नर और इनोवा गाड़ी का नाम रखा था कबूतर, नींबू काटा बाबा के यहां बदला जाता था चेसिस नंबर

Fri, 02 Jul 2021 10:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ऐसे कबूतर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पांच सौ से ज्यादा वाहनों की ऑन डिमांड चोरी कर चुका है। इस बार पुलिस के हत्थे गिरोह का सरगना भी चढ़ा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दस लग्जरी कारें और लॉक खोलने के ऑटोमैटिक उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी सॉफ्टवेयर से दो से तीन मिनट में लॉक खेालकर लग्जरी कारें चोरी कर लेते थे। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी राजेश एस और एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 व सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार रात को मुरादनगर निवासी हारून सैफी व अमित कुमार, गुलावटी निवासी मोहम्मद यूसुफ व साजिद और खरखौंदा मेरठ निवासी गुलफाम को गिरफ्तार किया। पहली बार गिरफ्तार हुए सरगना हारून, गुलफाम व अमित नोएडा और आसपास के शहरों से लग्जरी कारें चोरी करते हैं और यूसुफ की मदद से इंजन-चेसिस नंबर बदलकर मांग पर नेपाल, पंजाब, कश्मीर, झारखंड, बिहार में बेच देते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हारून ने पूछताछ में बताया कि गिरोह ने अब तक 500 से अधिक कारें चुराई हैं। गिरोह में शामिल इश्तियाक, गुलफाम, उमर, चना, हाशिम, आकिल व साजिद फरार हैं। गुलफाम पर 14, साजिद पर 12, यूसुफ पर 10, हारून पर 10 और अमित पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह ने जून में ही 18 लग्जरी कारें चुराई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फॉच्यूर्नर-इनोवा का नाम रखा था कबूतर
एडीसीपी ने बताया कि गिरोह ने फॉच्यूर्नर व इनोवा का नाम कबूतर रखा था। इसके नाम रखने के बारे में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि चूंकि ये गाड़ियां काफी तेज चलती हैं। इस कारण इन गाड़ियों को कबूतर नाम दिया गया। ये लोग आपस में भी चोरी करने व बेचने के दौरान भी इन कारों का संबोधन कबूतर ही करते थे। इस कारण गिरोह का नाम कबूतर गैंग पड़ गया।
 

4 of 5
पुलिस ने बरामद की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
नींबू काटा बाबा के यहां बदला जाता था चेसिस नंबर
गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद यूसुफ गांव सैठा, गुलावटी में झाड़ फूंक करता है और वह नींबू काटा बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। उसके यहां काफी लोग आते रहते हैं। इसकी आड़ में चोरी के वाहनों को घर पर रखता था और वहीं इंजन-चेसिस नंबर बदले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने बरामद किया सामान - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ऐसे वाहनों का इंजन व चेसिस नंबर चोरी के वाहनों पर डालते थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो। उन्हीं दुघर्टना ग्रस्त गाड़ियों के कागजात भी बनाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें