शाहरुख खान पहुंचे ऑटो एक्सपो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बोलबाला है। मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इसके अलावा किआ, एमजी और टाटा का भी इलेक्टिक गाड़ियों पर ज्यादा ध्यान है।
Hyundai Motor India (हुंडई मोटर इंडिया) ने ऑटो एक्सपो-2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Hyundai IONIQ 5 को पेश किया है। इस कार को शानदार डिजाइन और अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। IONIQ 5 में 350 kW चार्जर मिलता है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि IONIQ 5 केवल 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, IONIQ 5 यूजर्स को 100 किमी की रेंज प्राप्त करने के लिए केवल पांच मिनट के लिए वाहन को चार्ज करने की आवश्यकता होगी।