फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो बढ़ गई सैलरी: श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, देखें किसके खाते में आएगा कितना वेतन?

Tue, 14 Apr 2026 09:34 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

न्यूनतम वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के श्रमिक सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त व समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को श्रमिकों और उद्यमियों के साथ सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार को वेतन बढ़ाने की सिफारिश की गई। 
विज्ञापन
1 of 10
नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के श्रमिकों को उग्र प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने न्यूनतम वेतन में अंतरित वृद्धि की है। अब न्यूनतम वेतन 13690 से लेकर 16868 रुपये तय किया गया है। उच्च स्तरीय समिति की सिफारिश पर सरकार ने मुहर लगाकर नई दरों को एक अप्रैल से लागू कर दिया है। समिति के सदस्यों ने कहा है कि यह अंतरिम राहत है। केंद्र सरकार की नई श्रम संहिता के तहत राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम वेतन निर्धारित करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और वृद्धि होगी।
विज्ञापन

2 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 से 21 प्रतिशत का इजाफा 
न्यूनतम वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के श्रमिक सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर प्रदेश सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। यूपी के औद्योगिक विकास आयुक्त व समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को श्रमिकों और उद्यमियों के साथ सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार को वेतन बढ़ाने की सिफारिश की गई। फिलहाल अंतरिम वृद्धि की गई है। करीब 20 से 21 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। हालांकि श्रमिकों ने 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी, लेकिन उद्यमियों को भी ध्यान में रखा गया है। हालांकि केंद्र सरकार स्तर पर न्यूनतम वेतन तय करने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में और वृद्धि होने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम वेतन 13690 से लेकर 16868 रुपये तक किया गया है। जो एक अप्रैल से लागू होगा।
विज्ञापन

3 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करते हुए गिरा पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्ची के साथ 10 तारीख तक मिलेगा वेतन
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि श्रमिकों की वेतन बढ़ाने की मांग को मान लिया गया है। जो भी ओवर टाइम काम कर रहे है, उनका दोगुना मेहनताना मिलेगा। साप्ताहिक अवकाश सभी को दिया जाएगा। अगर साप्ताहिक अवकाश में काम कर रहे हैं तो उसका भी दोगुना भुगतान होगा। सभी श्रमिकों को माह की 10 तारीख से पहले एकमुश्त वेतन दिया जाएगा। वेतन पर्ची भी सभी श्रमिकों को दी जाएगी। वार्षिक बोनस नवंबर माह से पहले दिया जाएगा। यौन उत्पीड़न समिति हर कंपनी में गठित की जाएगी। उस समितति की अध्यक्ष महिला ही होंगी। हर कंपनी को शिकायत की पेटी रखनी होगी। इसके अलावा भी अगर किसी श्रमिक की कोई शिकायत है तो वो कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकता हैं। कंट्रोल रूम के नंबर 0120-2978231, 2978232, 2978862 व 2978702 हैं। जिला स्तर के साथ वो स्वयं इसकी निगरानी करेंगी। इसके अलावा श्रमिकों के रहने, स्वास्थ्य, पानी, शौचालय आदि उपलब्ध कराने में भी पूर्व सहयोग किया जाएगा। सभी श्रमिकों से अपील की है कि जिले की शांति व्यवस्था को बनाए रखें।

4 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झूठी सूचना फैलाकर श्रमिकों को भड़काया
समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है कि झूठी सूचना फैलाकर श्रमिकों को भड़काया गया। सोशल मीडिया पर संदेश चलाया गया कि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 20000 रुपये कर दिया गया है। राज्य सरकार ने भी इसे लागू कर दिया है, लेकिन उद्यमी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार के स्तर पर नई श्रम संहिताओं के तहत राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम फ्लोर वेज निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

5 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उग्र प्रदर्शन को भांपने में अफसल रहा प्रशासन
प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ने माना कि वो समय से उग्र प्रदर्शन को भांप नहीं पाए। हरियाणा से जुड़ा होने के कारण जिले में ऐसे हालात होने की आशंका नहीं थी। स्थिति को समझाने तक काफी उपद्रव हो चुका था। अब स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएग।
विज्ञापन

6 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ी को लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उद्यमियों ने रखा अपना, फिर भी बढ़ा दिया वेतन
उच्च स्तरीय समिति ने श्रमिकों के साथ उद्यमियों से वार्ता की। जो मंगलवार को भी जारी रहा। श्रमिकों का कहना है कि महंगाई बढ़ गई है। वेतन में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। जबकि उद्यमियों का कहना है कि युद्ध के कारण यह स्थिति उनके लिए भी चिंता जनक है। कच्चे माल की कीमत काफी बढ़ी हुई है। ऐसे में उनका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर वो प्रभावित होंगे तो सभी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

7 of 10
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहरी तत्वों ने बिगाड़ा है माहौल, हो रही पहचान
समिति का कहना है कि श्रमिकों ने वार्ता में साफ इंकार किया है कि वो किसी हिंसा के पक्ष में नहीं है। उपद्रव बाहरी तत्वों ने किए है। यह उनकी रोजी-रोटी है तो वो कभी नहीं चाहेंगे कि वहां किसी तरह का नुकसान पहुंचाएं। कुछ बाहरी तत्वों को चिन्हित भी किया गया है। जिन पर कार्रवाई होगी। तकनीकी निगरानी, खुफिया तंत्र और स्थानीय स्तर पर सूचना एकत्र की चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के न्यूनतम देय मजदूरी (मूल वेतन व महंगाई भत्ता समेत)
श्रेणी वर्तमान नई दरें
अकुशल श्रमिक 11313 13690
अर्धकुशल श्रमिक 12445 15059
कुशल श्रमिक 13940 16868

अन्य नगर निगम वाले जिलों में न्यूनतम देय मजदूरी (मूल वेतन व महंगाई भत्ता समेत)
श्रेणी वर्तमान नई दरें
अकुशल श्रमिक 11313 13006
अर्धकुशल श्रमिक 12445   14306
कुशल श्रमिक 13940 16025
विज्ञापन

प्रदेश के बाकी जिलों में न्यूनतम देय मजदूरी (मूल वेतन व महंगाई भत्ता समेत)
श्रेणी वर्तमान नई दरें
अकुशल श्रमिक 11313   12356
अर्धकुशल श्रमिक 12445     13591
कुशल श्रमिक 13940 15224
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें