girl committed suicide
सूत्रों से पता चला है कि छात्रा अलीशा आत्महत्या जैसा कदम उठाने से पहले दो बार जिला अस्पताल गई थी। दोनों बार अलीशा लिफ्ट के जरिए सातवीं मंजिल पर पहुंची। लेकिन हिम्मत पस्त होने पर दोनों बार ही वापस नीचे उतर आई। कुछ अस्पताल स्टाफ का कहना है कि छात्रा को अस्पताल परिसर में भी टहलते हुए भी देखा गया था, लेकिन वह समझे की लड़की दवाई लेने आई होगी। उन्हें क्या मालूम था कि वह आत्महत्या करने के लिए जगह तलाश कर रही है।