Abhijit Banerjee
- फोटो : पीटीआई
आयुष्मान भारत पर बोले, इसकी थी सख्त जरूरत
अभिजीत बनर्जी ने मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तरफदारी करते हुए कहा, यह कुछ ऐसा था, जिसकी सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह बेहद अहमियत रखता है, क्योंकि परिवारों द्वारा स्वास्थ्य पर किए जाने वाले खर्चों से संबंधित है। उन्होंने कहा, हमे ऐसा राह तलाशनी होगी, ताकि अगर कोई परिवार में बीमार पड़ जाए तो लोगों को अपनी सारी जमापूंजी गंवानी न पडे़। इसलिए मेरा यह भी मानना है कि आयुष्मान भारत हमारे आर्थिक ढांचे में पैदा हुए बेहद महत्वपूर्ण खालीपन को भर सकेगा।