फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ट्रैफिक नियम का खौफ या फिर कुछ और ही है कुत्तों के हेलमेट पहनने की वजह, जानें सच्चाई

Tue, 22 Oct 2019 05:29 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हेलमेट पहन कर बाइक पर बैठा कुत्ता - फोटो : Social Media
मोटर वाहन एक्ट में हुए नए संशोधनों के बाद से लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर पहले से ज्यादा अनुशासित हो गए हैं। नियमों को ताक पर रखकर गाड़ी चलाना लोगों को भारी पड़ रहा है। इसी बीच अजीबोगरीब कारणों से भारी-भरकम चालानों के कई मामले भी सामने आए, जिनके बारे में चर्चा कर आपने भी ठहाके लगाए होंगे। अब ट्रैफिक नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह से मजाक उड़ाए जा रहे हैं। आपको दिखा रहे हैं हंसी के गुलगुलों से भरी कुछ ऐसी ही तस्वीरें जिन्हें ट्रैफिक नियमों से जोड़कर लोग खूब शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हेलमेट पहन कर बाइक पर बैठा कुत्ता - फोटो : Social Media
इस तस्वीर में एक शख्स दोपहिया वाहन चलाता नजर आ रहा है, साथ ही उसके पीछे वाली सीट पर एक कुत्ता बैठा हुआ है। गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ कुत्ते ने भी हेलमेट पहना हुआ है, जिसे लेकर लोग खूब चुटकियां ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हेलमेट के साथ कुत्ते की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media
एक अन्य तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। लोग इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि अब इंसान तो क्या जानवरों में भी नए ट्रैफिक नियमों को लेकर खौफ फैल गया है। 

4 of 5
कुत्ते ने पहना हेलमेट - फोटो : Social Media
कुछ लोग ऐसी तस्वीरों के साथ लिखते हैं कि हमारे पालतू जानवर भी इतने समझदार हैं कि उन्हें हेलमेट के उपयोग के बारे में पता है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर कर लोगों से हेलमेट पहन कर ड्राइव करने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलमेट के साथ कुत्ते की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें काफी पुरानी हैं, लेकिन मोटर वाहन एक्ट में हुए बदलावों के बाद से सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहीं हैं। लोग भी इन्हें शेयर कर तरह-तरह के सुरक्षा और सतर्कता के संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें