फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

विज्ञापन
1 of 10
पूरे देश को अपनी दरिंदगी से हिला देने वाली निर्भया गैंगरेप की घटना का नाबालिग आरोपी अगले महीने बाल सुधार गृह से छूटने वाला है, लेकिन जैसे-जैसे उसकी रिहाई की तारीख नजदीक आ रही है निर्भया के मां-बाप का खौफ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

2 of 10
निर्भया के पिता ने प्रशासन से मांग की है कि रिहाई से पहले कम से कम उन्हें उस अपराधी की सूरत तो दिखला दी जाए। निर्भया के पिता को डर है कि उनकी बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों में सबसे आगे यही नाबालिग था जिसे मात्र तीन साल की सजा के बाद रिहा किया जा रहा है।
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

3 of 10
असल में निर्भया के पिता को डर है कि जिसने इतनी कम उम्र में ही इतने भयानक अपराध को अंजाम दिया था वह बाहर आने के बाद कुछ भी कर सकता है।

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

4 of 10
इस डर की वजह बताते हुए निर्भया के पिता कहते हैं कि तीन साल की उसकी कैद में भी उसमें सुधार के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। खबरें तो यहां तक आईं कि उसे जिहादी बनाने की भी कोशिश की गई है।
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

5 of 10
ऐसे में अगले महीने जब वह आजाद हो कर बाहर आएगा तो हमें और हमारे परिवार को निशाना बना सकता है। निर्भया के घर वालों को डर इस बात का है कि अगर वह उनके सामने आ भी गया तो उसे पहचान नहीं सकेंगे क्योंकि उन्होंने तो उसका चेहरा तक नहीं देखा है।
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

6 of 10
निर्भया के पिता ने तो यहां तक कहा है कि वह हमारे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए खतरा है क्योंकि किसी ने भी उसका चेहरा नहीं देखा है।
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

7 of 10
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में निर्भया के पिता ने कहा कि जल्द ही वह बाहर आ जाएगा और मेरी बेटी की तरह किसी भी दूसरी लड़की को निशाना बना सकता है।

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

8 of 10
16 दिसंबर 2012 की रात को चलती बस में निर्भया के साथ 20 साल के हो चुके इस नाबालिग के साथ पांच लोगों ने बलात्कार किया और उसे चलती बस से नीचे फेंक दिया था।

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

9 of 10
इस मामले में दोषी पाए गए पांच अन्य आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जबकि नाबालिग को तीन साल तक सुधार गृह में रखने की सजा मिली।
विज्ञापन

खौफ में हैं निर्भया के मां-बाप, जल्द छूटने वाला है नाबालिग दोषी

10 of 10
निर्भया के पिता का कहना है कि अगर हमारा कानून ऐसा घिनौना काम करने वाले को तीन साल जेल की सजा से ज्यादा कुछ नहीं दे सकता तो कम से कम हमें उसका चेहरा दिखा दीजिए ताकि हम उसकी गतिविधियों पर नजर रख सकें। (साभार: http://www.dailymail.co.uk)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें