फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया: अक्षय के पास है परिजनों से मुलाकात का अंतिम मौका, जानें क्यों है ये बाकी मुलाकातों से अलग

Tue, 17 Mar 2020 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
निर्भया के चार दोषियों में से एक अक्षय के पास अब भी परिजनों से अंतिम मुलाकात का मौका है। तीन अन्य दोषियों की परिवारवालों से अंतिम मुलाकात कराई जा चुकी है। जेल के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दोषी अक्षय ने इच्छा जताई तो बुधवार को उसे परिवार से आखिरी बार मिलवाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
तिहाड़ जेल - फोटो : Social Media
जेल मैनुअल के मुताबिक, डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों को उनके परिवार से अंतिम मुलाकात का मौका दिया जाता है। दोषी ही तय करते हैं कि उन्हें परिवार से कब मिलना है। 



 
विज्ञापन

3 of 5
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
जेल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीन दोषियों पवन, मुकेश और विनय का परिवार दिल्ली में रहता है, जबकि अक्षय का बिहार में। डेथ वारंट जारी होने के बाद जेल प्रशासन ने सभी दोषियों को नोटिस जारी कर परिवार से अंतिम मुलाकात का समय पूछा था। दिल्ली में रहने वाले तीन आरोपियों के जवाब मिलने के बाद उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया गया है। अक्षय ने अभी उनसे मिलने की इच्छा नहीं जताई है। 

4 of 5
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमअम
माना जा रहा है कि बुधवार को उसके परिजन दिल्ली आएंगे। इसके बाद ही उनकी मुलाकात हो पाएगी। फिलहाल तीन अन्य दोषियों की उनके परिजनों से सामान्य मुलाकात कराई जा रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
अंतिम मुलाकात में नहीं होती समय सीमा
जेल अधिकारियों ने बताया कि सामान्य और अंतिम मुलाकात में अंतर होता है। सामान्य मुलाकात में परिवार के तीन सदस्य ही कैदी से मिल सकते हैं, जबकि अंतिम मुलाकात में सभी परिजन मिल सकते हैं। अंतिम मुलाकात में कोई समय सीमा भी नहीं होती। दोषी को जेल अधीक्षक के कार्यालय में परिवार से मिलवाया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें