दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार किए जाने के बाद चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। ताहिर हुसैन के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में दंगे भड़काने के आरोप में गिरफ्तार आप के निलंबित निगम पार्षद ताहिर हुसैन के घर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। निगम पार्षद के घर के सीसीटीवी जनवरी माह से बंद पड़े हुए थे। यह खुलासा फोरेंसिक रिपोर्ट से हुआ है। दिल्ली पुलिस को ताहिर हुसैन के खिलाफ अब तक इलेक्ट्रॉनिक सबूत नहीं मिले हैं।