फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें जेल में रहते विनय को ही क्यों मिली सबसे ज्यादा सजा, अक्षय ने कमाए सबसे अधिक पैसे

Wed, 15 Jan 2020 10:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म के चारों दोषी इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं और 22 जनवरी से पहले वो हर जुगत लगा रहे हैं जिससे उनकी फांसी टल जाए या वह फांसी की सजा आजीवन कारावास में बदल जाए। इसी बीच दोषियों के जेल में व्यवहार से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि किस दोषी का व्यवहार बीते सात सालों में कैसा रहा, किसे नियम उल्लंघन के लिए सबसे ज्यादा सजा मिली तो किसने कमाए सबसे ज्यादा पैसे...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के दोषी विनय को जेल में रहते हुए सबसे ज्यादा बार सजा मिली थी। उसके बाद पवन व मुकेश को दंडित किया गया जबकि सबसे कम बार अक्षय को दंडित किया गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल में मारपीट करने व अधिकारियों का आदेश नहीं मानने पर कैदियों को दंडित किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों में विनय सबसे ज्यादा गुस्सैल है। वह जेल में बंद होने के बाद अब तक करीब 11 बार जेल नियमों का उल्लंघन कर चुका है। गलत आचरण को लेकर विनय को 11 बार जेल प्रशासन सजा दे चुका है जबकि पवन को आठ बार, मुकेश को तीन बार और सबसे कम अक्षय को एक बार दंडित किया गया।  

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय ने जेल में सबसे ज्यादा मेहनताना कमाया 
जेल सूत्रों के मुताबिक अक्षय, पवन और विनय ने जेल में रहते काम भी किया। इसके एवज में उन्हें जेल प्रशासन ने मेहनताना भी दिया है। इनमें अक्षय ने सबसे ज्यादा मेहनताना कमाया। अक्षय ने अब तक 69 हजार, वहीं विनय ने 39 हजार तो पवन से 29 हजार रुपये कमाए हैं। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कैदियों की कमाई को जिस खाते में रखा जाता है, उसे कैदी कल्याण कहा जाता है। दोषियों के कमाए मेहनताना को किसे दिया जाएगा इसका जेल प्रशासन ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि उनका कहना है कि यह फैसला दोषी को लेना है। अगर वह कोई फैसला नहीं लेते हैं तो रकम को उनके परिवार के हवाले कर दी जायेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
मौत का फरमान जारी होने के बाद विनय हुआ बेचैन
मौत का फरमान जारी होने के बाद तिहाड़ जेल नंबर चार में बंद विनय बेचैन है। उसकी नींद उड़ी हुई है और वह अक्सर अपने बैरेक  में चहलकदमी करता रहता है। उसकी हालत देख कर जेल अधिकारी लगातार उसकी काउंसलिंग करवा रहे है। जेल अधिकारियों का कहना है कि वो थोड़ा बेचैन है, लेकिन जेल में उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें