फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया का वो दोषी जो अपने आप को बता रहा है नाबालिग, जानिए उसके बारे में सबकुछ

Mon, 20 Jan 2020 06:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पवन - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में दिसंबर 2012 में हुए निर्भया दुष्कर्म मामले ने सिर्फ देश ही नहीं दुनिया को भी हिलाकर रख दिया था। तब राजपथ, जंतर-मंतर, रामलीला मैदान समेत देश के कई हिस्सों में निर्भया के दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। लेकिन कानूनी पेंच के कारण सात साल बाद भी निर्भया के दोषियों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों को फांसी के लिए एक फरवरी की तारीख तय की है। इसी बीच निर्भया मामले में एक दोषी पवन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में उसके द्वारा दलील दी गई थी कि वह घटना के वक्त नाबालिग था जिसे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। आइए जानते हैं कौन है पवन गुप्ता... 
 
विज्ञापन

2 of 5
pawan gupta - फोटो : अमर उजाला
निर्भया दुष्कर्म मामले के चारों दोषियों में से एक दोषी पवन गुप्ता है। पवन गुप्ता (22) पेशे से एक फल विक्रेता था। पवन कुछ दिनों तक मंडोली जेल में रहा और सात दिसंबर को उसे तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। दरअसल, मंडोली जेल में फांसी की व्यवस्था नहीं थी इसलिए उसे तिहाड़  जेल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
निर्भया का दोषी पवन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक घटना के तीन साल बाद पवन ने जेल में पढ़ाई शुरू कर दी थी। वर्ष 2016 में पवन ने ओपन स्कूल में दसवीं कक्षा में दाखिला लिया था। पढ़ाई करने के बाद पवन ने परीक्षा भी दी थी लेकिन पास नहीं हो पाया जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। 

4 of 5
निर्भया कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जेल में पवन अनुशासन में नहीं रहा। उसके गलत आचरण को लेकर जेल प्रशासन सजा दे चुका है। जेल प्रशासन ने पवन गुप्ता को आठ बार दंडित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों की मानें तो पवन ने जेल में रहते काम भी किया है। इसके एवज में उसको जेल प्रशासन ने मेहनताना भी दिया है। जेल में पवन ने 29 हजार रुपये कमाए हैं। उसके कमाए मेहनताना को किसे दिया जाएगा इसका जेल प्रशासन ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि उनका कहना है कि यह फैसला दोषी को लेना है। अगर वह कोई फैसला नहीं लेते हैं तो रकम को उनके परिवार के हवाले कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें