देश ही नहीं पूरी दुनिया को दहला देने वाली 16 दिसंबर 2012 की निर्भया सामूहिक दुष्कर्म की घटना के दोषियों को 1 फरवरी 2020 को फांसी होगी। निर्भया के चारों दोषी मुकेश, विनय, पवन और अक्षय इन दिनों हाईसिक्योरिटी सेल में बंद हैं। एक ओर जहां मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति से खारिज होने के बाद उसके सभी कानूनी विकल्प लगभग खत्म हो गए हैं। वहीं पवन, अक्षय और विनय ने अब तक दया याचिका नहीं डाली है।
बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां से दोषियों को माफी देने की बात कही थी, जिसपर आशा देवी ने कहा था कि भगवान भी कहे तो भी माफ नहीं करूंगी। उनकी इस भावना के पीछे जरूर ही उनकी बेटी की वो चीखें होंगी जिसमें सिर्फ और सिर्फ एक ही बात थी कि दरिंदों को सजा दिलाना। 16 दिसंबर से 29 दिसंबर 2012 के बीच जब पूरा देश निर्भया की सलामती की दुआएं कर रहा था, तब उसके मन में भी उधेड़बुन जारी थी। मौत की नींद में सोने से पहले उसने अपनी मां को कई बातें बताईं थीं। ये बाते बाद में मीडिया रिपोर्ट में सामने आईं। जानिए आखिरी पलों में वह मां से क्या कह गई....