तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने की पूरी तैयारी कर ली है। 20 जनवरी को जल्लाद पवन तिहाड़ जेल पहुंच जाएगा। जल्लाद के रहने के इंतजाम जेल परिसर में ही किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जल्लाद को तिहाड़ के सेमी ओपन जेल परिसर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
निर्भया
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए परिसर में बने एक क्वार्टर को तैयार किया जा रहा है। क्वार्टर के आसपास 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। जेल सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश जेल विभाग से निर्भया के चार दोषियों को फांसी देने के लिए दो जल्लाद भेजने की सिफारिश की थी। लेकिन उत्तर प्रदेश जेल विभाग ने तिहाड़ जेल प्रशासन को सूचित कर दिया है कि फिलहाल एक ही जल्लाद का इंतजाम हो पाया है।
विज्ञापन
3 of 5
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
इससे स्पष्ट हो गया है कि निर्भया के चार दोषियों को एक ही जल्लाद फांसी पर लटकाएगा। सूत्रों के अनुसार 20 जनवरी को ही जल्लाद पवन तिहाड़ के फांसी घर का भी मुआयना करेगा। अगले दिन 21 जनवरी को ठीक उसी समय वह डमी से फांसी का अभ्यास करेगा जिस समय निर्भया के दोषियों को फांसी देना निर्धारित किया गया है।
4 of 5
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्लाद को मिल सकता है 60 हजार रुपये मेहनताना
निर्भया के दोषियों को फांसी देने वाले जल्लाद को दिए जाने मेहनताना पर अंतिम फैसला नहीं किया गया है। लेकिन जेल सूत्रों का कहना है कि मेहनताना राशि 60 हजार रुपये हो सकती है। अब तक तिहाड़ जेल में फांसी देने वाले जल्लादों को महज डेढ़ सौ रुपये दिए जाते थे।
लेकिन अगर 60 हजार रुपये देने पर फैसला हो जाता है तो पहले की तुलना में यह काफी अधिक होगा। जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा तिहाड़ जेल प्रशासन जल्लाद के आने-जाने, रहने और खाने का खर्च भी वहन करेगा।