निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख भले ही टल गई, लेकिन जल्लाद की उपस्थिति में तिहाड़ की जेल संख्या तीन में बने फांसी घर में डमी की मदद से सोमवार सुबह फांसी का ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान जल्लाद के अलावा जेल अधीक्षक, उपाधीक्षक, सुरक्षाकर्मी और चिकित्सक मौजूद थे।