तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने फांसी घर का मुआयना करने के बाद इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तमिलनाडु स्पेशल टीम को सौंप दी है। इसके आस पास कैदियों को वहां जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
2 of 5
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
वहां जाने वाले जेल कर्मचारियों की पूरी तरह से जांच कर जाने दिया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को जेल अधिकारी दोषियों से मुलाकात की और फांसी घर का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
3 of 5
निर्भया
जेल सूत्रों के अनुसार निर्भया के गुनहगार के अकेले घुमने पर निगरानी रखी जा रही है। हर दोषी के साथ तमिलनाडु पुलिस का एक जवान हर वक्त रहता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि यह सब जेल मैन्यूअल के मुताबिक की जा रही है।
4 of 5
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार फांसी घर में डमी को फंदा पर लटकाने का अभ्यास बंद कर दिया गया है। अब यह अभ्यास दोषियों का ब्लैक वारंट निकलने के बाद से किया जाएगा।
जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में फांसी देने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अदालत के आदेश के बाद ही दोषियों को फांसी की सजा दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि निर्भया के दोषी अब ज्यादातर अपना समय सेल में ही बिता रहे हैं।