फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं की छात्रा ने सुसाइड से 20 मिनट पहले किया था पापा को फोन और कही थी ये बात

Thu, 22 Mar 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
class 9 - फोटो : facebook
नोएडा में एक 16 साल की लड़की ने मंगलवार को घर में लोहे की रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने बेटी की खुदखुशी के बारे में कई खुलासे किए हैं, उन्होंने बताया कि सुसाइड से 20 मिनट पहले बेटी ने..
विज्ञापन

2 of 8
class 9 - फोटो : facebook
लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके शिक्षक उसको अकेले में उसको गलत तरीके से छूता था। बेटी उनसे अक्सर कहा करती थी कि उसके सर उसको फेल कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 8
class 9 - फोटो : facebook
लड़की के पिता के हिसाब से प्रिंसिपल भी उनकी बेटी से सीधे मूंह बात नहीं करता था। तीन दिन पहले ही बेटी कह रही थी कि पापा मैं साइंस तो निकाल लूंगी लेकिन एसएसटी वाले मुझे जरूर फेल कर देंगे।

4 of 8
class 9 - फोटो : facebook
मंगलवार को सुबह जब वह ऑफिस जा रहे थे तो बेटी का फोन आया। फोट सुसाइड के 20 मिनट पहले ही आया था उसमें बेटे ने कहा कि पापा मेरे लिए कोई कपड़ा ला रहे हो।
विज्ञापन

5 of 8
class 9 - फोटो : facebook
नोएडा पुलिस ने इस मामले में सही धाराओं को ना जोड़ने के लिए जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी ने शुरुआत में इस मामले में छेड़छाड़ की धारा पॉक्सो एक्ट नहीं जोड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
class 9 - फोटो : facebook
पिछले दिनों हुई परीक्षा के दौरान दो विषय में छात्रा की कंपार्टमेंट आ गई थी जिससे वह काफी परेशान थी। वहीं, पिता का आरोप है कि परीक्षा में कम नंबर आने से शिक्षक भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पिता का कहना है कि बच्ची ने उन्हें बताया था कि एसएसटी के टीचर उसे गलत तरीके से छूते थे। मैंने उससे कहा चूंकि मैं भी एक टीचर हूं एक टीचर ऐसा नहीं कर सकता, यह उसकी गलतफहमी होगी। लेकिन इकिशा ने कहा कि वह उनसे डरती है और चाहे मैं कितना भी अच्छा कर लूं वो मुझे फेल ही कर देंगे।
विज्ञापन

7 of 8
class 9 girl suicide - फोटो : अमर उजाला
इससे छात्रा काफी तनाव में थी। परिजनों से ज्यादा बात भी नहीं करती थी और घर से निकलना बंद कर दिया था। तनाव में उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वहीं एसपी सिटी नोएडा अरुण के सिंह ने जानकारी दी है कि बच्ची के पिता ने स्कूल दो टीचरों पर बच्ची को प्रताड़ित करने और जानबूझ कर फेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपी शिक्षकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है। हमारे अधिकारी आज स्कूल का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
class 9 girl suicide - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। स्कूल सीबीएसई की प्रमोशन पॉलिसी फॉलो करता रहा है। मैं बता दूं कि वह फेल नहीं हुई थी, एक री-टेस्ट होने वाला था। हम पुलिस की जांच में उसकी सहायता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें