निक्की हत्याकांड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि साहिल और निक्की की आर्य समाज मंदिर में शादी की बात साहिल के परिवार को कुछ ही दिनों बाद पता चल गई थी। परिवार ने निक्की को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया था। परिजनों का कहना था कि बिरादरी के बाहर की बहू स्वीकार नहीं करेंगे। साहिल ने कई बार परिवार को समझाने का भी प्रयास किया था, लेकिन परिवार ने निक्की से पीछा छुड़ाने के लिए कह दिया था।