फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad Murder Case: तौसीफ की मां ने फोन पर कहा था-अब तुमसे शादी कौन करेगा, धर्म बदल लो और...

Wed, 28 Oct 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
1 of 9
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
Nikita Tomar Murder Case: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर उर्फ नीतू पर आरोपी तौसीफ के परिवार की तरफ से धर्म परिवर्तन का दबाव था। दो साल पहले तौसीफ ने शादी की नीयत उसका अपहरण भी कर लिया था। आरोपी की मां भी निकिता के दिमाग में एक दबाव बनाए हुई थी कि तुम तौसीफ से शादी कर लो। इन सब के बावजूद वह अपने स्कूल व कॉलेज में लगातार टॉप करती रही। उसे प्रशासनिक अधिकारी बनने की धुन सवार थी।
 
विज्ञापन

2 of 9
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता मूलचंद तोमर व मामा हाकिम सिंह ने बताया कि निकिता स्कूल के समय से ही पढ़ने लिखने में बहुत होशियार थी। बारहवीं कक्षा में उसके 95 प्रतिशत अंक आए थे। वह अपने स्कूल की टॉपर थी। इसके बाद जब उसका दाखिल कॉलेज में कराया गया तो वहां भी वह अपनी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों से हमेशा आगे ही रही। आरोपी तौसीफ निकिता के स्कूल रावल इंटरनेशनल में बारहवीं कक्षा तक साथ ही पढ़ता था। आरोपी स्कूल टाइम से ही उसे लगातार परेशान करता था।
 
विज्ञापन

3 of 9
भीड़ ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
निकिता ने यह बात घर में बताई लेकिन, कभी ये नहीं जाहिर होने दिया कि बात ज्यादा बड़ी भी है। वह हमेशा सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देती रही। स्कूल से निकलने के बाद उनके परिवार को लगा कि अब नए कॉलेज में नई जिंदगी शुरू होगी। साल 2018 में तौसीफ ने शादी की नीयत से निकिता का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तौसीफ को ढूंढ निकाला। बात लड़की से जुड़ी हुई होने और बदनामी से बचने के लिए निकिता के परिजन बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। आरोपी तौसीफ के परिजन भी निकिता के घर आए और एक पंचायत में माफी के साथ यह तय हुआ कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
 
 

4 of 9
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
मूलचंद का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि तौसीफ के दिमाग में क्या चल रहा है। उनका कहना है कि तौसीफ की मां उनकी बेटी निकिता को फोन पर दबाव दे रही थी कि तुम तौसीफ से शादी कर लो। अपहरण के बाद कौन तुमसे शादी करेगा। बदनामी से बचना है तो यही सही रहेगा। तुम धर्म बदल लो और हमारे साथ आकर रहो। निकिता ने कुछ दिन पहले यह बात अपने घर पर बता दी। परिजनों ने कहा कि इस बारे में उन्होंने तौसीफ के परिजनों से बात करने का विचार भी बनाया था।
 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री का चचेरा भाई है आरोपी तौसीफ
निकिता के पिता मूलचंद तोमर का आरोप है कि तौसीफ पूर्व मंत्री आफताब अहमद का चचेरा भाई है। इसी के चलते उन्होंने पिछली वारदात को दबा दिया था। आरोप है कि पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के कारण ही निकिता अपहरण मामले को दबाया गया। उन्होंने भी बड़े व राजनीतिक लोग होने के कारण ही बात को रफादफा कर दिया था। पिता का आरोप है कि अब भी राजनीतिक दबाव के चलते मामले को दबा दिया जाएगा इसीलिए हम लिखित में आश्वासन चाहते हैं और परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। आफताब अहमद फिलहाल नूंह से विधायक हैं। पूर्व में वह परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार को मिलेगी पूरी सुरक्षा, राजनीतिक दबाव नहीं चलेगा
परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि निकिता बल्लभगढ़ की बेटी है। उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। एसआईटी का गठन कर दिया गया है। परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आरोपी तौसीफ के क्या राजनीतिक संबंध हैं, इस बारे में उन्हें फिलहाल कुछ नही पता, लेकिन किसी भी तरफ के राजनीतिक या अन्य दबाव को सहन नही किया जाएगा। यदि किसी अधिकारी की पूर्व में भी किसी तरफ की कोई कमी या गलती पाई गई तो उसे बख्शा नही जाएगा।
 

8 of 9
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज के बाद निकिता की शादी न हो जाए इस डर से तौसीफ ने उठाया कदम
निकिता के परिजनों का कहना है कि वह कॉलेज पूरा करने के बाद निकिता की शादी कराने का विचार कर रहे थे। यह बात शायद तौसीफ को पता लग गई थी। आरोपी को डर था कि कहीं ऐसा न हो जाए।
विज्ञापन

9 of 9
भीड़ ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
इसलिए आरोपी की मां ने निकिता को फोन पर शादी का दबाव बनाया और इसी डर से तौसीफ उसका दोबारा अपहरण करना चाहता था। सोमवार को भी वह निकिता को अपहरण कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें