Nikita Tomar Faridabad: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर उर्फ नीतू पर आरोपी तौसीफ के परिवार की तरफ से धर्म परिवर्तन का दबाव था। दो साल पहले तौसीफ ने शादी की नीयत उसका अपहरण भी कर लिया था। आरोपी की मां भी निकिता के दिमाग में एक दबाव बनाए हुई थी कि तुम तौसीफ से शादी कर लो। इन सब के बावजूद वह अपने स्कूल व कॉलेज में लगातार टॉप करती रही। उसे प्रशासनिक अधिकारी बनने की धुन सवार थी।
विज्ञापन
2 of 5
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के पिता मूलचंद तोमर व मामा हाकिम सिंह ने बताया कि निकिता स्कूल के समय से ही पढ़ने लिखने में बहुत होशियार थी। बारहवीं कक्षा में उसके 95 प्रतिशत अंक आए थे। वह अपने स्कूल की टॉपर थी। इसके बाद जब उसका दाखिल कॉलेज में कराया गया तो वहां भी वह अपनी कक्षा के अन्य विद्यार्थियों से हमेशा आगे ही रही।
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी तौसीफ निकिता के स्कूल रावल इंटरनेशनल में बारहवीं कक्षा तक साथ ही पढ़ता था। आरोपी स्कूल टाइम से ही उसे लगातार परेशान करता था।
निकिता ने यह बात घर में बताई लेकिन, कभी ये नहीं जाहिर होने दिया कि बात ज्यादा बड़ी भी है। वह हमेशा सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान देती रही। स्कूल से निकलने के बाद उनके परिवार को लगा कि अब नए कॉलेज में नई जिंदगी शुरू होगी।
4 of 5
मृतक निकिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
साल 2018 में तौसीफ ने शादी की नीयत से निकिता का अपहरण कर लिया। पुलिस ने तौसीफ को ढूंढ निकाला। बात लड़की से जुड़ी हुई होने और बदनामी से बचने के लिए निकिता के परिजन बात को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। आरोपी तौसीफ के परिजन भी निकिता के घर आए और एक पंचायत में माफी के साथ यह तय हुआ कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।
मूलचंद का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि तौसीफ के दिमाग में क्या चल रहा है। उनका कहना है कि तौसीफ की मां उनकी बेटी निकिता को फोन पर दबाव दे रही थी कि तुम तौसीफ से शादी कर लो। अपहरण के बाद कौन तुमसे शादी करेगा। बदनामी से बचना है तो यही सही रहेगा। तुम धर्म बदल लो और हमारे साथ आकर रहो। निकिता ने कुछ दिन पहले यह बात अपने घर पर बता दी। परिजनों ने कहा कि इस बारे में उन्होंने तौसीफ के परिजनों से बात करने का विचार भी बनाया था।