फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकिता हत्याकांड: राजनीतिक परिवार से है आरोपी तौसीफ, कांग्रेस MLA का है भाई, दादा रह चुके हैं विधायक

Wed, 28 Oct 2020 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बल्लभगढ़ में की छात्रा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के बल्लभगढ़ में कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही छात्रा निकिता तोमर की सोमवार शाम हत्या से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जमकर बवाल किया। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी तौसीफ और उसके साथी रेहान को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
मुख्य आरोपी तौसीफ और उसका साथी रेहान - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों ने आरोपी की मां पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। तौसीफ के नूंह के रसूख वाले राजनीतिक परिवार से संबंध हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नूंह विधायक का चचेरा भाई है मुख्य आरोपी तौसीफ
बताया जाता है कि मुख्य आरोपी तौसीफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं जबकि नूंह से मौजूदा कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का चचेरा भाई है। आफताब अहमद पूर्व मंत्री रह चुके हैं। तौसीफ बसपा की टिकट पर सोहना से चुनाव लड़ने वाले जावेद अहमद का भतीजा है।
 

4 of 5
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों को कड़ी सजा मिले
विधायक चौधरी आफताब अहमद ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वह हत्यारों के साथ नहीं है। जिन्होंने जुर्म किया है उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बसपा नेता जावेद अहमद ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह पीड़ित लड़की के परिवार के साथ है। उन्हें इस बात का पता नहीं है कि तौसीफ के पास हथियार कहां से आया ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
तौसीफ का मामा है कुख्यात बदमाश
कुख्यात बदमाश पुन्हाना निवासी इस्लामुद्दीन, तौसीफ अहमद का सगा मामा है। फिलहाल वह जेल में है। फरीदाबाद पुलिस ने तौसीफ की तलाश में बीती रात इस्लामुद्दीन के घर की तलाशी ली थी, लेकिन वह नहीं मिला। बादमें उसे नूंह से गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें