फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले हैं तो न्यू ईयर का जश्न हो सकता है फीका, इन जगहों पर सिंगल्स की नो एंट्री

Mon, 31 Dec 2018 02:15 PM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
new year party - फोटो : सुदर्शन झा
न्यू ईयर का काउंटडाउन खत्म। पार्टी के लिए तैयार हो जाइए। आज शाम होते ही पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर में भी न्यू ईयर का जश्न शुरू हो जाएगा। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो आपका ये जश्न फीका पड़ सकता है। बिना पार्टनर के क्लब्स, पब्स आदि में एंट्री चाहने वाले लोगों को निराशा हाथ लग सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
दरअसल अधिकांश पार्टी में स्टैग एंट्री है। यानी बिना पार्टनर के एंट्री नहीं होगी। नए वर्ष के आगमन की तैयारियां में होटल ने सिर्फ युगलों का ही ध्यान रखा। उनकी तैयारियों से सिंगल लोग गायब हैं। अनलिमिटेड ड्रिंक व फूड का ऑफर भी 31 दिसंबर की रात सिर्फ जोड़ो को ही एंट्री पर मिल पाएगी। डिस्क, रेस्टोरेंट और होटल में बुकिंग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
नए साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
इस बार कई होटलों में पार्टी के बाद रहने की व्यवस्था की गई है। स्पेशल पास जारी किए गए हैं। जिसमें कई तरह की सुविधा लोगों को दी गई है। रेडिसन होटल के सुरक्षा अधिकारी एआर दत्ता ने बताया कि कपल्स पास जारी किए गए हैं। जिसमें कई तरह की सुविधा लोगों को दी गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा का ख्याल भी रखा गया है।

4 of 6
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
होटलों में अतिरिक्त सुरक्षा
नए साल के जश्न के दौरान होटलों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल प्रबंधन की तरफ से पार्टी एरिया और होटलों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस की पीसीआर भी होटलों के बाहर तैनात रहेगी। हंगामा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सभी जुटे तैयारियों में, देर रात तक होंगे कार्यक्रम
हैप्पी न्यू ईयर कहने के लिए हॉट सिटी तैयार हो चुका है। न्यू ईयर पर धमाल करने के लिए टीएचए की अधिकांश सोसायटी में 31 दिसंबर की रात का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से न्यू ईयर पार्टी की तैयारियों में जुटे लोग सोमवार को जमकर मस्ती करेंगे और सभी को नए साल की शुभकामनाएं देंगे। इस दिन विभिन्न कॉलोनियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
टीएचए की कौशांबी, एपेक्स ग्रीन सोसायटी, एटीएस, महागुन मेेंशन, सुपरटेक, अरिहंत, रिषभ प्लेटिनम सोसायटी सहित वसुंधरा, वैशाली, डेल्टा कॉलोनी और साहिबाबाद में न्यू ईयर पर जश्न मनाया जाएगा। सोसायटी के बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को अलग-अगल जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोसायटी और कॉलोनियों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। डीजी के व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें