राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम, 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (सभी फोटोः पीटीआई)
विज्ञापन
2 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी ने दिन में आसमान साफ रहने और मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाये रहने का अनुमान जाहिर किया है।
विज्ञापन
3 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
अधिकारी ने बताया ‘‘आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।’’ रविवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
4 of 13
delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी, जारी रहेगी शीत लहर
राजधानी में सर्दी का सितम जारी है। रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो बीते चार सालों के दौरान 30 दिसंबर को दर्ज सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2013 में 30 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
5 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। वहीं नए साल के अवसर पर तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
6 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
दोपहर में तेज धूप खिलने से लोगों को दिन में राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम शीत लहर के प्रभाव से लोग ठिठुरते दिखे। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और हरियाणा, पंजाब और पूर्वी उत्तर-प्रदेश में सोमवार को शीत लहर जारी रहने और गलन की संभावना जताई है।
विज्ञापन
7 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
वहीं पश्चिमी उत्तर-प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 31 जनवरी से लेकर 3 जनवरी तक लगातार शीत लहर जारी रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए एजेंसियों को मौसम पर निगरानी रखने के लिए कहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा सकें।
8 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
पूसा में 2.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा पारा
दिल्ली में पूसा इलाके में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि पालम में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, आया नगर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, जाफरपुर में 3.6, मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
9 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
एक और दो को राहत, तीन जनवरी से घना कोहरा
एक जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। जबकि 2 जनवरी को दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी से राजधानी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
10 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
दिल्ली में 30 दिसंबर को दर्ज न्यूनतम तापमान
2014 5 डिग्री सेल्सियस
2015 9 डिग्री सेल्सियस
2016 11 डिग्री सेल्सियस
2017 7 डिग्री सेल्सियस
11 of 13
delhi winter
- फोटो : pti
1.2 डिग्री के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा
नव वर्ष से पहले ही पूरा उत्तर प्रदेश प्रदेश पहाड़ों सी बर्फीली ठंड में घिर गया है। कई दिनों से रुक-रुक कर चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के 15 जिलों में रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से तीन डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर 1.2 डिग्री के साथ सबसे बर्फीला रहा। वहीं, शाहजहांपुर 1.8 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। शीतलहरी के चलते न्यूनतम पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन भर चल रहे पछुआ के झोकों ने सुबह और रात के अलावा दिन भी सर्द बनाये रखा।
घने कोहरे की चेतावनी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में के कई जगह शीतलहर के तेवर जारी रहने की चेतावनी जारी की है।