फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: नए साल के जश्न में की सभी हदें पार, युवाओं के सिर चढ़कर बोला न्यू ईयर का खुमार

Mon, 01 Jan 2018 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
युवाओं ने वर्ष 2018 का स्वागत डांस और मस्ती से किया। इसी में कहीं-कहीं वो सारी हदें तोड़ते भी द‌िखे। रविवार शाम तक नए साल के जश्न पर और गहरा रंग चढ़ गया। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
कहीं केक काटकर तो कहीं म्यूजिक की धुन पर डांस कर एक दूसरे को नए साल की बधाइयां दी गईं। लोग इस पल को कैमरे में कैद करते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
शहर के पार्कों व सोसायटियों में भी नए साल की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम हुए। रविवार सुबह से ही नए साल का जश्न शुरू हो गया था।

4 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
मॉल को भी नए साल के जश्न के लिए सजाया गया था। छुट्टी का दिन होने से मॉल और बाजारों में भीड़ रही। सेक्टर-18, जीआईपी मॉल व डीएलएफ मॉल में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
शाम होते ही भीड़ और बढ़ गई। यहां तक की पार्किंग केलिए लोगों को जगह नहीं मिल रही थी। दिल्ली-एनसीआर केलोग भी नए साल की पार्टी के लिए नोएडा आए।
विज्ञापन

6 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
फूलों की चार गुना बिक्री 
लोगों ने रात 12 बजे एक दूसरे को फूल देकर भी नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस वजह से फूलों की मांग बढ़ गई थी।
विज्ञापन

7 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
सबसे ज्यादा लाल गुलाब खरीदे गए। सेक्टर-18 में फूल विक्रेता मनोज ने बताया कि अन्य दिनों की तुलना में रविवार की देर शाम तक चार से पांच गुना ज्यादा बिक्री हुई।

8 of 9
new year party - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक रही भीड़
सेक्टर-18 में देर रात नए साल का जश्न देखने को मिला। यहां पर गाड़ियों की कतारें दिख रही थीं। लोग एक दूसरे को वर्ष 2018 की बधाइयां दे रहे थे। सेक्टर-18 में जाम और सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों से रास्ता बंद कर दिया था।
विज्ञापन

9 of 9
new year party - फोटो : राजन राय/अमर उजाला
वहीं, सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस में भी नए साल के जश्न में पार्टी हुई। यहां बैंड बुलाया गया था। इस दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने जमकर मस्ती की। यहां खाने के भी विशेष इंतजाम थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें