फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: परिवार को बिना बताए आगरा घूमने निकले थे 3 दोस्त, भयंकर सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 31 Dec 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में आगरा से लौट रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि इनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
तीनों दोस्त बृहस्पतिवार शाम घर से आगरा-मथुरा घूमने निकले थे और वापस लौटने के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक, दनकौर के दादूपुर गांव निवासी सचिन (20), नीरज (19) और पड़ोसी गांव पुआरी गांव निवासी रोहित (20) तीनों दोस्त थे। बृहस्पतिवार शाम तीनों सचिन की स्विफ्ट कार में सवार होकर आगरा और मथुरा के लिए निकले थे।
विज्ञापन

3 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह जब तीनों वापस लौट रहे थे तो यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में रौनीजा गांव के पास उनकी स्विफ्ट कार में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों कार सवार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

4 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकाें ने रोहित और सचिन को मृत घोषित कर दिया। नीरज का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत भी चिंताजनक बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सचिन का 4 दिसंबर को ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
बिना बताए निकले थे घूमने
बताया गया है कि तीनों दोस्त परिजनों को बिना बताए निकले थे। तीनों दोस्त अक्सर ऐसे ही साथ में बाजार आदि में घूमने के लिए जाते थे। बृहस्पतिवार को परिजन ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन तीनों यह कहकर गए थे कि वह जल्दी घर लौट आएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
जब वह रात भर घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी। सचिन के भाई ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे उसे फोन किया तो उसने बताया कि वह मथुरा से लौट रहे हैं। इसके बाद परिजन बेफिक्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
accident on yamuna expressway - फोटो : अमर उजाला
एक दोस्त ने किया था जाने से इंकार 
यह भी बताया गया है कि तीनों दोस्तों ने पुआली निवासी एक अन्य दोस्त को भी आगरा घूमने जाने के लिए फोन किया था लेकिन उसने कोई काम होने का हवाला देकर जाने से मना कर दिया था। तीनों दोस्तों के हादसे में सिर में चोट आई है। हादसे के बाद कार का एयर बैग भी नहीं खुला। वहीं, आरोपी चालक भी हादसे के बाद कैंटर लेकर भाग गया। नीरज अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। हादसे का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें