फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर लड़कियों को फंसाने का निकाला नया तरीका, 25% बढ़ गया जिस्मफरोशी का धंधा

Thu, 04 May 2017 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : daily mail
पिछले एक साल में भारत में जिस्मफरोशी के धंधे में 25% का इजाफा हुआ है और इसका कारण बना है इंटरनेट जहां लड़कियों को फंसाने के लिए नए तरीके इजाद किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 15
- फोटो : daily mail
​दक्षिणी दिल्ली को राजधानी के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। झारखंड के दर्जनभर से ज्यादा युवाओं को जब यहां के एक होटल में नौकरी के लिए ऑफर मिला तो वो चौंक गए। हालांकि जांच के बाद जो खुलासा हुआ उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया। जानकारों के मुताबिक पिछले कुछ समय से भारत के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में इंटरनेट और स्मार्ट फोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है जिसका इस्तेमाल करने वाले युवा लड़के-लड़कियां हैं। 
विज्ञापन

3 of 15
- फोटो : daily mail
ग्रामीण इलाकों में फेसबुक और वाट्सऐप जैसी सोशल साइट्स पर सक्रिय युवाओं की पहली जरूरत रोजगार होती है और बड़े शहरों का आकर्षण उन्हें जाल में फंसाने का सबसे आसान तरीका होता है। 

4 of 15
- फोटो : daily mail
इंटरनेट के माध्यम से ग्रामीण युवाओं की इसी कमजोरी का फायदा उठाया जा रहा है और उन्हें जाल में फंस के जिस्मफरोशी और वेश्यावृत्ति के धंधे में ढकेला जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 15
- फोटो : daili mail
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई नागालैंड की 17 साल की युवती ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती की जिसके बाद उससे बातचीत बढ़ने लगी। उसने नौकरी का लालच देकर उसे दिल्ली बुलाया और यहां से वह जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का प्लान तैयार कर रहा था।
विज्ञापन

6 of 15
जानकार बताते हैं कि सेक्स की तलाश करने वालों के लिए सोशल मीडिया ऐसी जगह हैं जहां पुलिस की नजर से बचते हुए ऐसी लड़कियों को शिकार बनाया जा सकता है जो नौकरी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

7 of 15
- फोटो : Amar ujala
एक सरकारी आंकड़े के मुताबिक 2016 में मानव देह व्यापार में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और इस मामले में सबसे ज्यादा मामले पश्चिम बंगाल में मिले हैं।

8 of 15
- फोटो : Getty Images
जानकारों का कहना है कि पहले जिस्मफरोशी और मानवतस्करी के धंधों में लड़कियों को फंसाने के लिए उन तक सीधे पहुंचना जरूरी था लेकिन इंटरनेट  ऐसे जाल की तरह सामने आया है जिसके माध्यम से देश-दुनिया के किसी भी कोने से शिकार को लालच देकर आसानी से शिकार बनाया जा सकता है।

9 of 15
- फोटो : Getty Images
युवाओं में लोकप्रिय हो चुका इंटरनेट पर सबसे ज्यादा तीन चीजों की तलाश होती है जिसमें पैसे कमाने के रास्ते, शादी के लिए वर-वधू और नौकरी है।

10 of 15
- फोटो : google
चौंका देने वाली बात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली ही मानव तस्करी और देह व्यापार के सबसे बड़े चौराहे के तौर पर सामने आई है। इस पेशे में पूर्वोत्तर, झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के युवाओं को इंटरनेट के माध्यम से आसानी से गरीब और अभावग्रस्त नाबालिग लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। 

11 of 15
इंटरनेट के माध्यम से शिकार बनाए गए ज्यादातर नाबालिगों को या तो जिस्मफरोशी या फिर दुकानों, घरों और फैक्ट्रियों में बंधुआ मजदूर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। शिकार बनाए गए नाबालिगों को बड़ी संख्या में खाड़ी देशों में भी भेजा जाता है।

12 of 15
- फोटो : Reuters
जबकि नॉर्थ-ईस्ट से लाई गई नाबालिग लड़कियों को स्पा, डांस बार जैसी जगहों पर धकेल दिया जाता है जहां इस काम की आड़ में जिस्फरोशी का धंधा चलाया जाता है।  

13 of 15
जानकारों का मानना है कि पहले इस तरह के काले धंधों में लगे लोगों को गांव में जाकर नाबालिग लड़के-लड़कियों के परिजनों को संतुष्ट करना पड़ता था ताकी उन्हें शहर लाकर इन धंधों में लगाया जा सके लेकिन इंटरनेट के आने के बाद से उनका काम आसान हो गया है और अब वो सीधे इन्हें शिकार बना रहे हैं।

14 of 15
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक ये लोग इंटरनेट पर खुद को ग्लोबल इंटरप्रेन्योर और रिक्रुटर्स के तौर पर पेश करते हैं और अच्छी सैलरी के नाम ग्रामीण लड़के-लड़कियों को शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन

15 of 15
पहले ये लोगों आर्थिक तौर पर पिछड़े इलाकों की रेकी करते हैं और वहां से मोबालइ नंबरों का जमा कर समूह में मैसेज भेजते हैं और जैसे ही कोई उन्हें जवाब देता है उसे फंसाने के लिए काम शुरु कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें