नोएडा निवासी रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोरेंसिक टीम की जांच में पता चला है कि बदमाशों ने गौरव चंदेल को कार से बाहर गोली मारी थी। क्योंकि कार के अंदर खून के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि फोरेंसिक टीम को खोखा जरूर मिला है। बदमाशों ने पिस्टल की 32 बोर की गोली मारकर गौरव की हत्या की थी। 6 जनवरी को हुए इस हत्याकांड के 12 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
2 of 6
गौरव सिंह चंदेल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस टीम ने नोएडा, गाजियाबाद से लेकर आसपास के कई गिरोह चिह्नित किए हैं। सेल्टॉस कार बरामद होने के बाद पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और मसूरी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। पुलिस ने डासना, मसूरी में कई जगह दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात को लूटी गई सेल्टॉस कार मसूरी थाना के आकाश नगर में मिली थी।
विज्ञापन
3 of 6
गौरव चंदेल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से पुलिस की जांच में फिर से तेजी आई और मसूरी, डासना के आसपास मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिस स्थान पर सेल्टॉस कार मिली बदमाशों ने यह स्थान इस कारण चुना क्योंकि यहां अंधेरा था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश इसी इलाके के हो सकते हैं।
4 of 6
मृतक गौरव चंदेल का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
एक महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात से दो दिन पहले भी यह कार आसपास के एक खाली प्लॉट में देखी गई थी। पुलिस इसकी तस्दीक करने में जुटी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों का कोई न कोई कनेक्शन डासना, मसूरी से है। गाजियाबाद के आसपास ही सेल्टॉस कार थी। पुलिस की टीम डासना जेल से हाल में छूटे बदमाशों के बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
5 of 6
गौरव सिंह चंदेल की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
लावारिस खड़ी मिली थी गौरव चंदेल की कार
मूलरूप से कानपुर निवासी गौरव चंदेल गुरुग्राम की सर्जिकल इक्विपमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। वह गौर सिटी के पांचवें एवेन्यू में पत्नी, बेटा और मां के साथ रहते थे। छह जनवरी की रात 10.22 बजे पत्नी ने उन्हें फोन किया तो गौरव ने खुद को पर्थला चौक के पास बताते हुए पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी।
मृतक गौरव चंदेल(दाएं) और उनका फ्लैट(बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
सुबह सवा चार बजे हरनंदी के पास स्थित स्टेडियम के किनारे सर्विस रोड पर उनका शव मिला था। सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। बदमाश उनकी सेल्टोस कार, दो मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान लूट ले गए थे। बुधवार सुबह गौरव की कार गाजियाबाद में खड़ी मिली। कार को हत्यारे मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर में खड़ी कर भाग गए थे।