दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल अपना इलाज बंगलूरू में जिंदल नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में करा रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में उनके सरकारी आवास में उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। (सभी फोटो: कुमार संजय/अमर उजाला ब्यूरो)
Trending Videos
विज्ञापन
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
2 of 9
उम्मीद की जा रही है वापस आते ही अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार दिल्ली के इसी सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकता है।
विज्ञापन
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
3 of 9
लंबे समय से उनके लिए सरकारी आवास की खोज अब पूरी हो चुकी है। दिल्ली के फ्लैग स्टॉफ रोड पर कोठी नंबर छह को उनका सरकारी आवास बनाने का फैसला किया गया है।
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
4 of 9
आज कल इस बंगले की साफ सफाई और रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने अरविंद केजरीवाल इस बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
5 of 9
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण के बाद ही कह दिया था कि वह होली के बाद ही उत्तर प्रदेश के कौशांबी स्थित अपने निजी आवास से दिल्ली शिफ्ट होंगे।
विज्ञापन
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
6 of 9
असल में केजरीवाल के बच्चे चाहते थे कि वह होली अपने घर में ही मानएं जिसके चलते दिल्ली शिफ्ट होने का उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
7 of 9
बता दें कि दिल्ली का सीएम बनने के बाद से ही उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। इस बीच अंततः उन्हें अपना इलाज कराने के लिए छुट्टी लेनी पड़ी।
बीमारी से निकलते ही इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
8 of 9
उनका इलाज कर रहे डाक्टर ने कहा कि केजरीवाल जब पहले दिन यहां आए थे तो उन्हें काफी कफ था और लगभग खतरनाक स्तर पर बना हुआ था।
केजरीवाल का इलाज जल चिकित्सा, मालिश और मिट्टी थेरेपी से की गई और योग और आहार प्रबंधन का भी सहारा लिया गया। लेकिन उनके कफ की समस्या को खत्म करने के लिए कुछ अलग तरीके से इलाज किया गया।