गाजियाबाद के नौ निकायों में से पांच पर भगवा झंडा लहराया। गाजियाबाद से भाजपा की मेयर प्रत्याशी आशा शर्मा रिकॉर्ड 163675 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को हराकर नई मेयर चुन ली गई है। लेकिन जीत हासिल करते ही आशा शर्मा ने चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन
2 of 5
asha sharma
- फोटो : अमर उजाला
जीत के बाद मेयर आशा शर्मा ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गोविंदपुरम मंडी से लेकर हापुड़ चुंगी तक खुली कार में सवार होकर अन्य कारों में के काफिले और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन
3 of 5
asha sharma
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि भाजपा पदाधिकारियों ने किसी भी तरह के जुलूस निकालने से इंकार किया है।
4 of 5
asha sharma
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम मेयर प्रत्याशी किसको कितना मिला मत
उम्मीदवार का नाम राजनीतिक दल/निर्दलीय प्रत्याशी को मिले मतों की संख्या
आशा शर्मा भारतीय जनता पार्टी 282793
डॉली शर्मा कांग्रेस पार्टी 119118
मुन्नी चौधरी बहुजन समाज पार्टी 77033
राशि गर्ग समाजवादी पार्टी 40623
डा. प्रगति त्यागी आम आदमी पार्टी 13656
कुसुम राघव राष्ट्रीय लोकदल 9402
जारी है....
सावित्री देवी निर्दलीय 5493
वीरवती स्वतंत्र जनता पार्टी 3655
जैनम इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 3170
रोमी माथुर निर्दलीय 2330
शालिनी कंसल निर्दलीय 2222
बबीता निर्दलीय 1968
संगीता निर्दलीय 1533
नोटा- इनके अलावा नोटा का बटन दबाने वाले लोगों की संख्या 4222 रही जो कई प्रत्याशियों को मिले वोट संख्या से कहीं अधिक रहा। इसी बीच 28 डाक मतपत्र भी रद्द किए हैं।