कांग्रेस कार्यकर्ता को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कई मार्गों से बचने की सलाह दी थी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया व एफएम के जरिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कई मार्गों से बचने की सलाह दी थी। पुलिस ने पंडित पंत मार्ग, गोल डाकखाना, अशोक रोड, पटेल चौक, रफी मार्ग, मेठी गोलचक्कर, तुगलक रोड गोलचक्कर, क्लेरिज गोलचक्कर, क्यू पाइंट गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, मौलाना आजाद रोड गोलचक्कर, मानसिंह रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ व मान सिंह रोड से सुबह नौ बजे से दोपहर तक बचने की सलाह दी थी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों ने पुलिस की अपील पर ध्यान दिया और लोगों ने इन मार्गों पर आने से परहेज किया।