भारतीय रेलवे की ओर से अगर सीढ़ियों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो शनिवार रात हादसा से बचा जा सकता था। प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के इंतजाम नदारद थे। यहां तक कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं किए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे वाली जगह पर पुलिस की मुस्तैदी न के बराबर थी।