फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को भेजा नोटिस, जानें अब क्या किया इन्होंने

Sat, 23 Dec 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
salman khan and shilpa shetty
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने एक टीवी शो में अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा के प्रयोग संबंधी शिकायत पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

2 of 4
salman khan and shilpa shetty
साथ ही आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय, दिल्ली और मुंबई पुलिस प्रमुख को भी नोटिस भेजा है। दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन हरनाम सिंह ने एनसीएससी को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इन कलाकारों ने टीवी पर एक कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

3 of 4
salman khan and shilpa shetty
इन लोगों ने समूचे वाल्मीकि समुदाय का अपमान किया। एनसीएससी ने 20 दिसंबर को जारी पत्र में नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर अनुसूचित जाति और जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) कानून 2015 के तहत की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

4 of 4
salman khan and shilpa shetty
​आयोग का कहना है कि जवाब नहीं मिलने की सूरत में आयोग पुलिस आयुक्त और मंत्रालय को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें