आम आदमी पार्टी (आप) ने रोहिणी स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में बच्चियों के शोषण के मामले में भाजपा व दिल्ली पुलिस पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि पुलिस की नाक के नीचे बच्चियों का वर्षों से शोषण हो रहा था, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
2 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
आप ने आशंका जाहिर की कि बगैर पुलिस की शह के इस तरह का गोरखधंधा नहीं चल सकता। वहीं, पार्टी ने केंद्र सरकार की भूमिका भी इस मसले में संदेहास्पद बताई है।
विज्ञापन
3 of 6
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर दिल्ली के रोहिणी में गोरखधंधा चल रहा था वो निश्चित तौर पर केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस और भाजपा नेताओं की शह पर ही चल रहा था।
4 of 6
baba virendra dev dixit
वीरेंद्र देव दीक्षित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। महिला आयोग की कोशिश व अदालत के आदेश के बाद 41 बच्चियों को वहां से बाहर निकाला जा सका है, लेकिन अभी भी कई अंदर फंसी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
baba virendra dev dixit
संजय सिंह ने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर जेल में डाले। वहीं, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इससे पता चल जाएगा कि देश में राजधानी में किन-किन नेताओं के शह पर गोरखधंधा चल रहा था।
दूसरी तरफ महिला विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रिचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि पुलिस की नाक के नीचे इस तरह का गोरखधंधा सालों से चल रहा था और पुलिस कुछ नहीं कर पाई। नरेला के मामले में भी यही हुआ था और रोहिणी में भी यही है।