फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली की जनता' ने राजधानी में लगाए ऐसे पोस्टर, सीधे निशाने पर सुप्रीम कोर्ट

Tue, 17 Oct 2017 03:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
poster - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के बीचों-बीच आजकल कुछ ऐसे पोस्टर लग गए हैं जो हर किसी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह सभी पोस्टर हिंदी में हैं और इसे जारी करने वाले के नाम की जगह 'दिल्ली की जनता' लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
पटाखे - फोटो : self
दरअसल बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के हवाला देकर दिवाली पर पटाखा बैन करने की याचिका को स्वीकार करते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बिक्री पर रोक लगा दी है। यह पोस्टर्स उसी के विरोध में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
poster - फोटो : अमर उजाला
एक पोस्टर में लिखा है याकूब मेमन के लिए सुप्रीम कोर्ट रात को 2 बजे सुनवाई करता है, छोटे बच्चों को फुलझड़ी जलाने देने के लिए कब सुनवाई होगी।- दिल्ली की जनता

4 of 5
poster
अगले पोस्टर में लिखा है कोर्ट में करोड़ों मुकदमे बकाया हैं जज साहब को दही हांडी, जल्लीकट्टू, दीपावली, हर त्योहार पर सुनवाई के लिए समय मिल जाता है- दिल्ली की जनता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
poster
आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट कहती है कि पटाखों से कहीं अधिक प्रदूषण अन्य स्रोतों से होता है आप केवल पटाखे ही देख पाए- दिल्ली की जनता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें