Delhi building collapse
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डर, माफिया और एमसीडी के अधिकारी जिम्मेदार: मंत्री कपिल मिश्रा
हादसे को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, इस घटना के लिए बिल्डर, माफिया और एमसीडी के अधिकारी जिम्मेदार हैं, इन्हें बख्सा नहीं जाएगा, इस पूरे एरिये का सर्वे कराने और ऐसी कमजोर हालत में जो भी इमारतें हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का काम दिल्ली सरकार करेगी। दिल्ली में मुस्तफाबाद, सीलमपुर, जाफराबाद, सीमापुरी, जामिया, पुरानी दिल्ली जैसे इलाकों में ऐसे अवैध निर्माणों की बाढ़ है।निगम के कमिश्नर को निर्देश दिया गया हैं कि आसपास की असुरक्षित इमारतों को खाली कराया जाए। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।