दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कुत्ते पालनेवालों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। पर शायद उनको इस बात का अंदाजा नहीं है कि कई बार उनके कुत्ते उन्हीं को मुसीबत में डाल सकते हैं। एक ऐसा ही हादसा दिल्ली के एक पॉश अपार्टमेंट हो गया। पढ़े क्या था मामला -
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
पीतमपुरा के पॉश अपार्टमेंट में विदेशी नस्ल के एक कुत्ते ने दूसरे कुत्ते पर हमला कर दिया। दूसरे कुत्ते की मालकिन ने जब अपने कुत्ते को बचाने की कोशिश की तो विदेशी नस्ल के कुत्ते ने महिला को काट खाया। महिला के हाथ में दो टांके लगे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विदेशी नस्ल के कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
पुलिस के अनुसार, मीनू पति अजय के साथ पीतमपुरा इलाके में रहती है। महिला ने दिए शिकायत में बताया कि 16 सितंबर की रात वह अपने कुत्ते के साथ अपार्टमेंट के बाहर खड़ी थी।
4 of 5
demo pic
पड़ोस में रहने वाले हिमांशु का विदेशी नस्ल (पिट बुल) का कुत्ता अचानक महिला के कुत्ते पर हमला कर दिया। महिला अपने कुत्ते को बचाने लगी। इसी दौरान विदेशी नस्ल के कुत्ते ने महिला के हाथ को चबा लिया।
किसी तरह से महिला ने कुत्ते से अपने को छुड़ाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची महिला इलाज करवाने के लिए अंबेडकर अस्पताल चली गयी। महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।