फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज में मर्डरः मां और भाई के सामने मारी गोली, लव ट्रैंगल ने ले ली सिमरन की जान!

Thu, 22 Dec 2016 12:12 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मर्स‌िडीज में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
नजफगढ़ इलाके में मंगलवार रात मां व भाई के सामने एक किशोरी की मर्सीडीज कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोस्त मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल व मर्सिडिज कार बरामद की है। वारदात के समय मौके पर मौजूद किशोरी के दो अन्य दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 8
म‌र्स‌िडीज में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक सिमरन (17)  परिवार के साथ दीपक विहार, नजफगढ़ में रहती थी। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। सिमरन इसी साल 12वीं कक्षा पास करने के बाद पत्राचार से ग्रेजुएशन कर रही थी। इसके अलावा वह सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही थी। सिमरन के पिता का इलाके में प्रॉपर्टी का काम है। मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे सिमरन दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर घर से निकली थी।
विज्ञापन

3 of 8
स‌िमरन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो मां ने करीब 6.30 बजे सिमरन को कॉल की। उसने मां को रोते हुए बताया कि वह दोस्त के साथ है, पंद्रह मिनट में घर पहुंच जाएगी। सिमरन के रोने पर उसकी मां परेशान हो गई। उसने अपने छोटे बेटे व सिमरन के दोस्त नितिन को उसकी तलाश के लिए स्कूटी से भेज दिया। करीब 8 बजे सिमरन का भाई व नितिन वापस घर पहुंचे। इस बीच घर से चंद कदमों की दूरी पर वीआईपी नंबर (यूके 07बीडब्ल्यू0002 नंबर) की एक मर्सीडीज कार आकर रुकी।

4 of 8
आरोपी शुभम - फोटो : अमर उजाला
कार से सिमरन का दोस्त शुभम व एक अन्य युवक योगेश भारद्वाज उर्फ सोनू उतरे। कार योगेश की है जोकि प्रॉपर्टी का काम करता है। सिमरन कार की पिछली सीट पर बैठी थी। पास में सिमरन की मां व उसका भाई खड़े थे। इधर, कार से उतरते ही शुभम ने नितिन से झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान वह कार की ओर आ गया और उसने कार में पहले से रखी योगेश की लाइसेंसी पिस्टल से सिमरन को गोली मार दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। मां गंभीर हालत में योगेश के साथ सिमरन को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस नितिन व योगेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  
हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शुभम की तलाश शुरू कर दी गई है। कार व पिस्टल भी बरामद हो गई है, शुरुआती जांच के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।- सुरेंद्र कुमार दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त।
विज्ञापन

5 of 8
स‌िमरन और शुभम - फोटो : अमर उजाला
त्रिकोणीय प्रेम में की किशोरी की हत्या
शुभम पर ऐसा क्या जुनून सवार हुआ कि उसने अपनी दोस्त सिमरन की हत्या कर दी। इस बात का खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि त्रिकोणीय प्रेम के कारण शुभम ने नितिन से कहासुनी के बाद अपनी दोस्त की ही हत्या कर दी। गोली मारने के बाद वह ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की ओर फरार हो गया। पुलिस नितिन व योगेश से पूछताछ कर मामले की छानबीन करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

6 of 8
कार ज‌िसमें हुआ मर्डर - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिमरन व उसके सभी दोस्त नजफगढ़ इलाके में रहते हैं। सिमरन व नितिन दोनों एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट से सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे थे। नितिन को सिमरन के घर आना जाना है। इधर, सिमरन की दोस्ती स्कूल टाइम से शुभम के साथ भी थी। मंगलवार को उसने अपना जन्मदिन होने की बात कर सिमरन के साथ लंच का प्रोग्राम बनाया था। शुभम ने अपने दोस्त योगेश से उसकी मर्सीडिज गाड़ी लाने के लिए कहा था। तीनों राजौरी गार्डन पहुंचे। वहां पर तीनों ने लंच किया। बाद में शुभम ने राजौरी गार्डन में बीयर भी पी। तीनों द्वारका आ गए। वहां शुभम व सिमरन ने कुछ खरीदारी भी की।
विज्ञापन

7 of 8
mercedes murder - फोटो : एनडीटीवी
इसी दौरान शाम के समय उसकी मां का फोन आ गया। उसने मां से कहा कि वह नितिन के साथ है लेकिन उसकी पोल खुल गई। मां ने जब नितिन से बात कराने का कहा तो उसने शुभम से बात करवाई। शक होने पर मां ने नितिन को भी फोन किया। इसके बाद नितिन ने सिमरन को कॉल की। इधर, नितिन व सिमरन के भाई ने द्वारका से सिमरन, शुभम व योगेश को ढूंढ निकाला। बाद में घर आने के बाद नितिन व शुभम के बीच कहासुनी हो गई। शुभम ने नितिन से कहा कि आज मैं सारा खेल ही खत्म कर देता हूं। यह कहकर सिमरन को गोली मार दी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शुभम को सिमरन का नितिन से मिलना पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। उसके पकड़े जाने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
Murder
फोन पर बात करते आखिर रो क्यों रही थी सिमरन
सिमरन की मां ने जब उसे फोन किया तो उसने अपनी मां से कहा था कि मम्मी मेरे साथ कुछ गलत हुआ है...। सिमरन के साथ आखिर क्या गलत हुआ था। फोन पर मां से बात करते हुए सिमरन रो क्यों रही थी। कहीं सिमरन के साथ कोई जोर-जबरदस्ती तो नहीं हुई, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास करेगी। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सिमरन के साथ हुई जबरदस्ती का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि अपनी मां को सिमरन क्या बताना चाहती थी। इस सब की जानकारी शुभम की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें