फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam: मुलायम ने रक्षा मंत्री रहते की सुखोई की डील, तो बेटे अखिलेश ने यमुना एक्सप्रेस वे पर कराई लैंडिंग

Mon, 10 Oct 2022 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक्सप्रेस-वे पर सुखोई की लैंडिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार यानि आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उनके बेटे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिताजी व सबके नेताजी नहीं रहे। इसके बाद उनके निधन पर सभी नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने जहां, उन्हें 'धरती पुत्र' कहकर संबोधित किया तो पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी कई तस्वीरें ट्वीट कीं। 
विज्ञापन

2 of 6
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
यूं तो मुलायम सिंह के कई किस्से हैं लेकिन भारतीय सेना को सशक्त करने के लिए भी उन्होंने कई ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा। इनमें से ही उनके द्वारा रक्षा मंत्री रहते 30 सुखोई की डील की गई थी, जिसे बाद में उनके बेटे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते यमुना एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग कराई थी। 

 

4 of 6
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
भारतीय वायुसेना की सबसे बड़ी ताकत सुखोई विमान की डील मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में फाइनल हुई थी। नरसिम्हा राव सरकार के समय से ये डील शुरू हुई, लेकिन इस पर बीजेपी ने ऐतराज जताया था। बाद में मुलायम सिंह यादव ने धुर विरोधी विपक्षी नेताओं को एक साथ लाकर इस डील को पूरा किया था।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुलायम के राजनीतिक करियर से जुड़े कई किस्से हैं। इसमें से एक किस्सा है जब सपा-भाजपा जैसे दो धुर विरोधी दलों के नेता देश हित के लिए एक साथ आ गए। 1996 में आम चुनाव से पहले पी.वी. नरसिम्हा राव की सरकार ने अंतिम दिनों में रूस के साथ सुखोई विमान समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बीजेपी ने इस डील का जमकर विरोध किया था। बीजेपी का कहना था कि राव सरकार जल्दबाजी में ये डील कर रही है। वहीं 2012 में पूर्ण बहुमत से चुनकर आए अखिलेश यादव ने वायु सेना के इस विमान की यमुना एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें