दिल्ली में चुनावों का फैसला हो जाने के बाद सभी पार्टियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी भी तरह-तरह से चुनाव प्रचार कर रही है। इसी बीच गुरूवार को ट्विटर पर मफलर मैन नाम से एक ट्रेंड तेजी से टॉप कर रहा है। इसमें केजरीवाल को मफलर मैन बताया गया है जिससे सभी सुपरमैन डरते हैं। (सभी फोटोः सोशल मीडिया)
विज्ञापन
PICS; 'मफलर मैन के आतंक' से हिला सोशल मीडिया
2 of 7
इसमें केजरीवाल को मफलर मैन बोलकर उनके काम की तारीफ करते हुए कहा गया है कि उन्होंने जितनी सुविधाएं अपनी सरकार के दौरान मुहैया कराईं वह कोई नहीं करा सका है।
विज्ञापन
PICS; 'मफलर मैन के आतंक' से हिला सोशल मीडिया
3 of 7
एक ट्वीट में मोदी और अमित शाह को सुपरमैन बताते हुए कहा गया है कि सारे सुपरमैन इस मफलर मैन से डरते हैं। मफलर मैन सभी भ्रष्टाचारियों के लिए बुरे सपने की तरह है।
PICS; 'मफलर मैन के आतंक' से हिला सोशल मीडिया
4 of 7
केजरीवाल के मफलर पहनने की एक मजेदार वजह देते हुए एक ट्वीट में लिखा है कि केजरीवाल इसलिए मफलर पहनते हैं क्योंकि वह बाहर काम करते हैं, एसी वाले कमरों में किसी को मफलर की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
PICS; 'मफलर मैन के आतंक' से हिला सोशल मीडिया
5 of 7
केजरीवाल का डर समझाने के लिए एक ट्वीट में कहा गया है कि मोदी+मीडिया+200सांसद+300दिल्ली के नेता+1500संघ कार्यकर्ता लगें हैं केवल एक हराने के लिए और वह है मफलर मैन।
विज्ञापन
PICS; 'मफलर मैन के आतंक' से हिला सोशल मीडिया
6 of 7
एक तंजिया कमेंट में लिखा है कि अब मफलर एक भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त दिल्ली का सिंबल बन चुका है। यह बड़े-बड़ों की डर की वजह है।
एक मजेदार कमेंट में लिखा गया है कि दिल्ली को दोबारा बचाने की जरूरत है। दिल्ली को दोबारा मफलर मैन चाहिए। दिल्ली को एक भ्रष्टाचार मुक्त और अच्छी दिल्ली चाहिए।