फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म सराहा और बताई विवाद की असल वजह..

Sat, 27 Jan 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
पद्मावत पर मचे बवाल को बृहस्पतिवार को फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने लगभग खत्म कर दिया। फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने (जिसमें युवा सबसे अधिक थे) कहा कि फिल्म में विवाद लायक कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

2 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
फिल्म जबरदस्त बनी है। शाहिद कपूर और रणवीर सिंह दोनों ने अच्छा अभिनय किया है। हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म को शुरुआत में बोरियत बताया और एक दर्शक ने खिलजी के किरदार को बढ़ा- चढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

3 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में फिल्म देखने आई नंदिनी ने कहा कि फिल्म जबरदस्त है। फिल्म में मुझे कुछ भी ऐसा नहीं लगा, जिसे देखकर मैं कह सकूं कि फिल्म में विवाद का कोई कारण है।

4 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
इसी तरह काम के सिलसिले में बंगलूरू से दिल्ली आए और विवादों के कारण समय निकालकर फिल्म देखने आए अरिंदम कुमार ने बताया कि फिल्म जबरदस्त है।
विज्ञापन

5 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
विवाद का कारण सिर्फ राजनीति करना है। उन्होंने कहा कि मैं विवादों के कारण जानने के लिए फिल्म देखने आया था, लेकिन फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
इसी तरह फिल्म देखकर निकले रोहित ने कहा कि फिल्म ठीक है। विवाद पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें हैं, जो मुझे व्यक्तिगत तौर पर खराब लगीं। इसमें खिलजी के किरदार को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
padmavat - फोटो : G. pal
​बाकी फिल्म ठीक बनी है। फिल्म देखने वाले वंश ने कहा कि फिल्म का पहला हाफ बोरियत भरा है, दूसरा हाफ मुझे ज्यादा ठीक लगा। इतने विवाद का कोई कारण मुझे फिल्म में नहीं दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें