पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए करीब एक दर्जन टीमें दिल्ली, एनसीआर, उत्तरप्रदेश व हरियाणा में तलाश कर रही हैं। पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस को आरोपी के बारे में सूचित कर दिया है। पुलिस स्थानीय मुखबिरों की भी सहायता ले रही है।