टीम इंडिया के बेहतरीन फास्ट बॉलरों में से एक मोहम्मद शमी पिछले दिनों अपनी बीवी हसीन जहां के निशाने पर रहे। उनकी बीवी ने उनपर दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध रखने के साथ ही उनके साथ घरेलू हिंसा करने का आरोप भी लगाया था। हसीन ने इसे लेकर मोबाइल मैसेज के स्क्रीनशॉट भी साझा कर सबूत दिए थे। हालांकि शमी ने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया। अब तो बीसीसीआई ने भी शमी का कॉन्ट्रैक्ट बहाल कर दिया है और आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल टीम की तरफ से भी वो खेलेंगे। लेकिन इन दिनों इस मामले में मोहम्मद शमी के बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट वायरल हो रहा है।