फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन के बेटे मिमोह को अग्रिम जमानत, कोर्ट ने कहा, आरोपी का आज विवाह है इसलिए दुष्कर्म का आरोप लगाया

Sat, 07 Jul 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती को दुष्कर्म मामले में अदालत ने सशर्त अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। वहीं इस मामले में मिमोह की मां योगिता बाली भी जमानत मिल गई। उस पर पीड़िता को धमकाने का आरोप है। इससे पूर्व मुंबई कोर्ट ने मामला दिल्ली में दर्ज होने के आधार पर उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान करने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
रोहिणी स्थित सीबीआई के स्पेशल जज आशुतोष कुमार ने मिमोह व योगिता बाली को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके व दो-दो जमानती पेश करने पर जमानत प्रदान की है। अदालत ने कहा आरोपी समाज में अपनी पहचान रखते है। इस मामले में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ भी नहीं करनी और वह कहीं भागने वाले भी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
महाअक्षय चक्रवर्ती
अदालत ने कहा पीड़िता ने गर्भपात की बात की है लेकिन मामले में कोई भी चिकित्सा प्रमाण नहीं है। दोनों के बीच संबंध आपसी रजामंदी से बने थे और ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया कि आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा पीड़िता ने कभी भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई और आरोपी का आज विवाह है इसी कारण दुष्कर्म का आरोप लगा दिया गया। 

4 of 7
योगिता बाली और महाअक्षय (मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटा)
अदातल ने कहा कि यदि आरोपी पीड़िता से विवाह कर लेता तो वह संभवत: ऐसा आरोप भी नहीं लगाती। ऐसे में उनका मानना है कि आरोपी अग्रिम जमानत पाने के हकदार है।  इतना ही नहीं अदालत ने मिमोह को मामले की जांच में सहयोग करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि वह मामले से संबंधित किसी साक्ष्य व गवाह को प्रभावित नहीं करेगा। अदालत ने कहा कहा यदि यह जानकारी में आया कि उसने ऐसा किया तो तो उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Mithun Chakraborty
दो जुलाई को रोहिणी कोर्ट ने बेगमपुर थाना पुलिस को मिमोह के खिलाफ  दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। 4 जुलाई को मुंबई हाईकोर्ट ने मिमोह को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए उसे दिल्ली की कोर्ट में याचका दायर करने की सलाह दी थी। मुंबई हाईकोर्ट ने कहा था कि इस मामले में उसका अधिकार क्षेत्र नहीं बनता। 
विज्ञापन

6 of 7
मिथुन चक्रवर्ती और मिमोह
क्या है आरोप 
रोहिणी अदालत की एसीएमएम एकता गाबा के समक्ष बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि अप्रैल 2015 में वह मुंबई में मिमोह चक्रवती के संपर्क में आई। मई 2015 में वह उसे एक फ्लैट में लेकर गया जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि मिमोह ने इसके बाद उससे कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह उसे शादी करने का झांसा देता रहा, लेकिन अब उसने शादी करने से इनकर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिथुन चक्रवर्ती
युवती का आरोप है कि इस घटना से वह मानिसक तनाव में आ गई और अब दिल्ली के बेगमपुर इलाके में अपने एक दोस्त के यहां रहती है। युवती का आरोप है कि चूंकि आरोपी पूर्व राज्यसभा सदस्य व बॉलीवुड स्टार का बेटा है उसने पहले शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाई। युवती का आरोप है कि 6 जून को आरोपी की मां योगिता बाली ने उसे मोबाइल पर फोन की शिकायत करने पर इसका अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके अलावा वह एक बार गर्भवती हो गई थी तो मिमोह ने उसे कोई दवा खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें