फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट झुग्गियों में लगी आग, रोकनी पड़ी मेट्रो सेवा

Tue, 24 Apr 2018 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
fire at mansarowar - फोटो : हिमांशु सोनी
नई दिल्ली के मानसरोवर पार्क इलाके में सोमवार को झुग्गियों में आग लगने के कारण दिलशाद गार्डन से मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा करीब एक घंटे ठप रही। आग लगने के कारण उठीं आग की लपटों और धुएं के गुबार के चलते एहतियातन मेट्रो प्रशासन द्वारा रेड लाइन पर तीन स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा बंद रखी गई। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
(सभी फोटो - हिमांशु सोनी /अमर उजाला)

 
विज्ञापन

2 of 4
fire at mansarowar - फोटो : हिमांशु सोनी
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मानसरोवर पार्क की झुग्गियों में भयंकर आग लगने के कारण रेड लाइन (लाईन-1) पर मानसरोवर पार्क, झिलमिल और दिलशाद गार्डन तीन मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा को मेट्रो प्रशासन द्वारा तत्कात प्रभाव से बंद कर दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
fire at mansarowar - फोटो : हिमांशु सोनी
आग मेट्रो पुल के नीचे बनी झुग्गियों में तेजी से फैल गई, जिस कारण आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी और बिजली के तारों के जलने से चिंगारियां निकलने लगीं थीं। आग इतनी भयंकर थी कि धुएं के कारण मेट्रो लाइन पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था।

 
विज्ञापन

4 of 4
fire at mansarowar - फोटो : हिमांशु सोनी
हालांकि रेड लाइन पर शाहदरा से रिठाला के बीच मेट्रो संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। दोपहर करीब दो बजकर 33 मिनट पर तकरीबन एक घंटे बाद मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन से दिलशाद गार्डन के बीच मेट्रो सेवा को बहाल कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें