फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मूला-3 रेसिंग करने वाली पहली भारतीय महिला बनी मीरा एरडा, जम्मू की हुनैरा ने भी मारी बाजी

Sun, 01 Dec 2019 12:29 PM IST
शाहरुख खान माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
मीरा एरडा - फोटो : अमर उजाला
वडोदरा की मीरा एरडा फार्मूला-3 रेसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला हैं। मीरा ने फार्मूला-3 में यूरो जेके प्रतियोगिता 2017 में भी हिस्सा लिया था। इससे पहले वह 2016 में भारतीय फार्मूला-4 रेसिंग की चैंपियन रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bike and formula-2 racing - फोटो : अमर उजाला
बुद्ध सर्किट में आयोजित फार्मूला-4 रेसिंग में वह हिस्सा लेकर वह पहले स्थान के लिए प्रयास कर रही हैं। मीरा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उन्होंने 9 वर्ष में ही गो कार्टिंग चलाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
bike and formula-2 racing - फोटो : अमर उजाला
14 वर्ष की उम्र में पहली बार फार्मूला-4 कार रेसिंग में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा रेसर थीं। 16 वर्ष की उम्र में नेशनल गो कार्टिंग चैंपियन बनीं। इसके बाद 2017 में जेके यूरो फार्मूला-4 में हिस्सा लिया। वर्ष 2018 में फार्मूला-4 एशिया में हिस्सा लिया। 

4 of 5
बाइक और फॉर्मूला-2 रेसिंग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की हुनैरा बनीं राज्य की पहली फार्मूला-4 रेसर 
बुद्ध सर्किट में आयोजित जेके फार्मूला-4 रेसिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली जम्मू-कश्मीर की हुनैरा मुश्ताक प्रदेश की पहली रेसर हैं। हुनैरा ने जम्मू के आईटीएस मेडिकल कॉलेज से बीडीएस किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक रेसिंग और फार्मूला-2 रेसिंग - फोटो : अमर उजाला
वह कहती हैं कि पहले कश्मीर में खराब माहौल की वजह से खिलाड़ियों का निकलना मुश्किल था, लेकिन अब धीरे-धीरे युवा खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें आशा है कि जल्द ही कश्मीर की वादियों में अमन होगा। वह आगे चलकर फार्मुला रेसिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें