ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में शनिवार को जेके टायर फेस्टिवल ऑफ स्पीड के पहले दिन एक्स-1 कार, सुपरबाइक और फार्मूला-4 (एडवांस गो कार्टिंग) की तेज रफ्तार ने खासा रोमांच बढ़ा दिया।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता के पहले दिन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक की रफ्तार से चल रही एक्स-1 फार्मूला कारों और सुपरबाइक के शोर से बुद्ध सर्किट सहित आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं कार और बाइक चालकों के बीच टशन भी देखने को मिला। दो दिन तक चलने वाली नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के पहले दिन सभी प्रतियोगिताओं के लीग चरण आयोजित किए गए।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जेके एलजीबी फार्मूला-4 रेस : प्रतियोगिता में दिलजीत ने 13:31:101 का समय निकालकर लीग चरण में प्रथम स्थान हासिल किया। रघु रंगासामी 13:31:298 का समय निकालकर दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर अश्विन दत्ता ने 13:31:349 का समय निकाला। सभी रविवार को फाइनल रेस में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जेके टायर सुपरबाइक लीग रेस-3 : प्रतियोगिता में सैय्यद मुजम्मिल अली 23:30:905 का समय निकालकर प्रथम रहे। संजीव म्हात्रे ने 23:37:455 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर अमूल अंगदी ने 23:40:296 का समय निकाला।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जेके एलजीबी फार्मूला-4 रेस में अश्विन दत्ता ने दिलजीत और रघु रंगासामी को पछाड़कर 19:37:578 का समय निकाला और लीग चरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिलजीत ने 19.38:649 का समय निकालकर दूसरा और रघु रंगासामी ने 19:38:775 का समय निकालकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
7 of 8
बाइक रेसिंग और फार्मूला-2 रेसिंग
- फोटो : अमर उजाला
जेके सुपरबाइक 1 हजार सीसी रेस : प्रतियोगिता में भूमिक लालवानी ने 15:49:361 का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। दिलीप लालवानी ने 15:49:420 का समय निकालकर दूसरा स्थान पाया। सिमरनजीत सिंह ने 15:55:262 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
बाइक रेसिंग और फॉर्मूला-2 रेसिंग
- फोटो : अमर उजाला
बाइकर्स और ट्रैक्टर स्टंटमैन ने किया अभ्यास
रविवार को फाइनल रेसिंग के दौरान रफ्तार के रोमांच के अलावा बाइकर्स और ट्रैक्टर चालकों का स्टंट भी देखने को मिलेगा। शनिवार को बाइकर्स और ट्रैक्टर्स से स्टंट करने वाले पार्किंग प्लेस पर कड़ा अभ्यास करते दिखे।